Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

आज होगा G 20 शिखर सम्मलेन का आगाज . दो दिन चलेगा सम्मेलन , स्पेन के राष्ट्रपति नहीं आए बैठक में

नई दिल्ली | भारत को मिली G 20 की मेजबानी के बाद  नई दिल्ली सजकर तैयार हो गया है , इस बार की  बैठक दिल्ली में होने जा रही है , ऐसे में सरकार ने सभी तेयारियो को पूरा कर लिया है और आज से बैठक की शुरुवात होने जा रही है बैठक 09 और 10 सितम्बर  तक रहेगी , नई दिल्ली  में आज यानी 9 सितंबर को G20 समिट का आगाज हो चुका है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम पहुंच चुके हैं। सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष के भी यहां पहुंचने की शुरुआत हो चुकी है। इन सभी को पीएम मोदी रिसीव कर रहे हैं। शिखर सम्मेलन की शुरुआत फोटो सेशन के साथ होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी वेलकम स्पीच देंगे।

समिट में शामिल होने के लिए जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान आज सुबह भारत पहुंचे हैं। वहीं, कल देर शाम भारत आए अमेरिकी प्रेसिडेंट बाइडेन एयरपोर्ट से सीधे मोदी से मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत चली थी।

इस दौरान दोनों नेताओं ने डिफेंस और स्पेस सेक्टर में साझेदारी पर बातचीत की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने मोदी को चंद्रयान-3 की सफलता पर बधाई दी। मुलाकात के बाद एक साझा बयान जारी किया गया। आज समिट के दौरान दो बार फोटो सेशन होंगे। पहला समिट की ऑफिशियल इनॉगरेशन के फौरन बाद और शाम को डिनर के वक्त।

स्रापेन ष्ट्राध्यक्ष नहीं आए, कोरोना पोजिटिव होने के चलते आना केंसिल किया 
G20 की इस बेहद अहम समिट में  स्पेन के सांचेज भी इस समिट में शामिल नहीं हो सकेंगे। उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

Related posts

लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस देश भर में ‘डोनेट फॉर देश’ के नाम से करेगी चंदा

jansamvadexpress

होटल में ठहरे श्रधालुओ के साथ बन्दुक और चाकू की नोक पर लूट,महाकाल दर्शन करने आए थे श्रधालू

jansamvadexpress

हरिद्वार में आयुष विभाग के तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token