
महिदपुर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के भाजपा की विकास यात्रा के दौरान महिदपुर आगमन पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक बहादुरसिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मुंहबोली बहन सोहनबहन राजपूत में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उल्लेखनीय है कि सोहनबहन राजपूत पूर्व में ब्लाक कांग्रेस कमेटी महिदपुर की अध्यक्ष, पूर्व मंडी अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत सदस्य व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैसे पदो पर कांग्रेस में रह चुकी है। वही पूर्व पार्षद मुकेश नवलखा, नगर पालिका में निर्दलीय पार्षद प्रतिनिधि जाहिद हुसैन, वीरेन्द्र नवलखा आदि ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

