Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागखेलमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

मारवाड़ी रंगरेज प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ संपन्न, जमजम इलेवन ने जीता फाइनल

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में मारवाड़ी रंगरेज समाज के युवाओं के द्वारा नाइट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
मारवाड़ी रंगरेज प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट समाज के युवाओं के लिए करवाया गया, टूर्नामेंट में इंदौर सहित आसपास के जिले में रहने वाले रंगरेज समाज के युवाओं की टीम ने भी शिरकत किया। टूर्नामेंट के माध्यम से समाज युवाओं को खेल से जोड़ने के प्रयास से किए गए क्रिकेट के इस आयोजन में इंदौर उज्जैन जिले की एक दर्जन क्रिकेट टीम शामिल हुई।

vs  

क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक मारवाड़ी रंगरेज समाज के ही बंटी टाप्या,मुजाहिद रंगरेज ने एक माह की की गई कड़ी मेहनत के बाद सफल आयोजन तो करवाया ही साथ ही समाज के युवाओं की एक दर्जन क्रिकेट टीम खड़ी कर दी।

मारवाड़ी रंगरेज प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में 11 टीम शामिल हुई जिसमे सदर -11 ,तिलक नगर 11, बियाबानी 11 ,खजराना टाइटंस,फूल पहलवान 11, दिल्लू भाई 11,मयूर वारियर्स, कमजम 11, टापया फेमेली 11,हाथी पहलवाल 11, जूनी इंदौर राइडर्स टीमें शामिल हुई।

तीन दिवसीय टूर्नामेंट में दो से तीन मैच खेले गए रविवार को फाइनल मैच खेला गया जो फूल पहलवान 11 और जमजम 11 कडाव घाट इंदौर की टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया।रात 2 बजे तक चले मैच में जमजम 11 ने फाइनल में बाजी मारते हुए ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया।

दूर दराज से समाज के लोग पहुंचे टूर्नामेंट में

मारवाड़ी रंगरेज समाज के लोगो ने इस क्रिकेट मैच मे बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी ली,समाज के वरिष्ठ भी युवाओं की होशला अफजाई करने के लिए मैच देखने के लिए पहुंचे। क्रिकेट के फाइनल में इंदौर के साथ सांवेर महिदपुर आलोट जावरा धार महू उज्जैन से समाज के लोगो ने शिरकत की।

क्रिकेट में हारने वाली टीम को भी दिया प्रशंसनीय पत्र दिया

कार्यक्रम के आयोजकों ने टूर्नामेंट में शामिल सभी टीम के सदस्यों का सम्मान किया इसी के साथ प्रत्येक खिलाड़ी को मारवाड़ी रंगरेज प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का प्रशंसनीय पत्र सोपा, वही फायनल विजेता टीम जमजम इलेवन टीम को विनर ट्राफी और प्रशासनीय पत्र आयोजक बंटी टाप्या , मुजाहिद रंगरेज और अनवर बेलिम (उज्जैन वालो) ने दिया |

Related posts

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल ने किए महाकाल दर्शन,गर्भगृह में जाकर किया अभिषेक

Jansamvad Express Digital

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का तीसरा दिन आज

MP Election 2023: बागी प्रत्याशी की रैली, करणी सेना का मिला समर्थन, कांग्रेस ने काट दिया था टिकट

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page