Jan Samvad Express Digital
Breaking News
https://youtu.be/AmFvUTzdCfo
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल ने किए महाकाल दर्शन,गर्भगृह में जाकर किया अभिषेक

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने गर्भगृह में पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन व आरती, नेपाल से लाए रुद्राक्ष की माला चढ़ाई,

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल शुक्रवार दोपहर को उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का जल एवं दुग्ध से अभिषेक कर पूजन आरती की। महाकाल मंदिर के मुख्य पुजारी घनश्याम गुरु ने पूजन अर्चन करवाया। महाकाल मंदिर समिति के नियम अनुसार प्रधानमंत्री ने धोती व शोला पहन रखा था। यहां उनके साथ राज्यपाल मंगू भाई पटेल भी मौजूद रहे। गर्भगृह में पूजन अर्चन के बाद वे नंदीहाल में बैठे जहां शिव आराधना में लीन दिखाई दिए। यहां बता दें कि नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल नेपाल से 100 रुद्राक्ष की माला लेकर आए थे। जिसे उन्होंने बाबा महाकाल को अर्पित की। इसके साथ ही ₹51000 नगद भेंट भी चढ़ाई।

Related posts

कांग्रेस विधायक द्वारा चामुंडा माता ब्रिज और आगर रोड पर लगाए गए रामनवमी के शुभकामना संदेशों को नगर निगम की टीम ने क्रेन से हटाया

मोहन केबिनेट में हुआ विस्तार: रामनिवास बने कैबिनेट मंत्री, पहले राज्य फिर कैबिनेट मंत्री की ली शपथ

भोपाल में वार्ड 41 में उपचुनाव आज ,09 जनवरी को होगी काउंटिंग

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page