Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मोहन केबिनेट में हुआ विस्तार: रामनिवास बने कैबिनेट मंत्री, पहले राज्य फिर कैबिनेट मंत्री की ली शपथ

भोपाल |  मध्यप्रदेश में भाजपा में अब कांग्रेस के विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे है , यानी की कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आने वाले नेताओ को मंत्री बनाया जा रहा है , कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुट के आधा दर्जन नेता पहले शिवराज और अब मोहन सरकार में मंत्री बने हुए है |

अब एक और कांग्रेस नेता को भाजपा की मोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने का अवसर मिल गया है , कांग्रेस के छ: बार के विधायक और दिग्विजय सिंह सरकार में मंत्री रहे कांग्रेस के कद्दावर नेता राम निवास रावत हालही में कांग्रेस की टिकिट पर श्योपुर के विजयपुर विधानसभा से विधायक चुने गए लेकिन चार महीने में ही उनका मन भाजपा से लग गया और वह मोहन सरकार में भाजपा के सदस्य बन गए |

और अब मोहन सरकार का एक बार फिर से विस्तार हुआ और रामनिवास रावत को कैबिनेट मंत्री के रूप में आज राजभवन में शपथ दिलाई गई |

शपथ में कर गए राम निवास ये चुक , बनना था कैबिनेट मंत्री ले ली राज्य मंत्री की शपथ 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट का सोमवार को विस्तार हुआ। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए विधायक रामनिवास रावत को राजभवन में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेनी थी। उन्होंने सुबह करीब 9.03 बजे बतौर राज्यमंत्री शपथ ले ली। गलती का अहसास हुआ तो उनको करीब 9.18 बजे फिर कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत कई मंत्री शामिल हुए।

मोहन मंत्रिमंडल में अब मंत्रियों की संख्या 31 हो गई है। मंत्रिमंडल में अधिकतम 34 मंत्री हो सकते हैं। ऐसे में 3 पद अभी खाली है।मंत्री बनने के बाद रावत विधायक पद से विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंप सकते हैं। इसके बाद उनकी विधानसभा सीट श्योपुर जिले की विजयपुर पर दोबारा चुनाव होगा।

Related posts

विक्रम विश्वविध्यालय का नाम अब होगा सम्राट विक्रमादित्य विश्वविध्यालय मुख्यमंत्री डॉ यादव ने की घोषणा

Shahi Masjid : समाज के लोग खुद हटा रहे थे मस्जिद, वरिष्ठों की सहमति के बाद भी एक तबके ने किया विरोध, फिर बिगड़ा माहौल

Jansamvad Express Digital

पीएम मोदी का केरल दौरा: कई विकास परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment