Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

जबलपुर में प्रापर्टी डीलर से परेशान होकर व्यापारी ने किया आत्महत्या का प्रयास

जबलपुर में प्रॉपर्टी डीलर से परेशान खिलौना व्यापारी ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की। रविवार देर रात 1 बजे व्यापारी को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से रेफर होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर बताई जा रही है।

40 साल के अफजल अंसारी शहर के गोहलपुर में रहते हैं। बूढ़ी खेरमाई के पास दुकान है। उन्होंने सुसाइड के प्रयास से पहले नोट में अधारताल निवासी प्रॉपर्टी डीलर अब्दुल कदीर खान पर 70 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। वीडियो भी बनाकर कहा, ‘कदीर से त्रस्त हो चुका हूं।’

नोट में उन्होंने लिखा, ‘2019 में 70 लाख रुपए की जमीन खरीदी। यह जमीन खजरी-खिरिया बाईपास के पास है। 60 लाख रुपए दोस्तों से उधार लिए थे। पत्नी के जेवर भी गिरवी रखना पड़े। आज तक जमीन पर कब्जा नहीं मिला। मुझे मालूम है कि मैं जीते जी कदीर खान का कुछ नहीं कर सकता, क्योंकि उसकी राजनीतिक पकड़ बहुत ऊपर तक है।’

Related posts

नागदा को जिला बनाया जाएगा उन्हेल तहसील बनेगी स्वेच्छा से शामिल होने वाली तहसीलों को नए जिले में शामिल किया जाएगा मुख्यमंत्री ने विकास पर्व पर नागदा में की घोषणा

जम्मू कश्मीर सहित चार राज्यों में चुनाव तारीखों का आज हो सकता है एलान: आज 3 बजे चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता

दूध उत्पादन को बढ़ावा देने पर मुख्यमंत्री डॉ यादव की गृह एव सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page