Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

कठुआ में आतंकी हमला : सेना के 5 जवान हुए शहीद

कठुआ |  जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोमवार (8 जुलाई) को आतंकियों के हमले में जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) समेत 5 जवान शहीद हो गए। हमले में घायल 5 जवानों को कठुआ के बिलावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से देर रात पठानकोट मिलिट्री हॉस्पिटल रेफर किया गया है।

हमले को लेकर सेना के सूत्रों से लगातार नई जानकारी सामने आ रही है। इसके मुताबिक, यह हमला 3 आतंकियों ने किया था। वे एडवांस हथियारों से लैस हैं। ये आतंकी हाल ही में सीमा पार से घुसपैठ करके आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के लिए एक लोकल गाइड ने भी आतंकियों की मदद की थी।

दरअसल, सुरक्षाबल कुठआ के लोहाई मल्हार ब्लॉक के माछेड़ी इलाके के बडनोटा में दोपहर 3.30 बजे तलाशी ले रहे थे, तभी आतंकियों ने उन पर घात लगाकर ग्रेनेड से हमला किया। साथ ही फायरिंग भी की। इसके बाद सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ आज मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी है।

हमले की जिम्मेदारी कश्मीर टाइगर्स नाम के आतंकी संगठन ने ली है। यह संगठन प्रतिबंधित पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की ही एक शाखा है। संगठन की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा गया कि यह हमला 26 जून को डोडा में मारे गए 3 आतंकियों की मौत का बदला है। साथ ही बताया कि आतंकियों ने हमला हैंड ग्रेनेड और स्नाइपर गन से किया।

Related posts

महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दोरान पण्डे पुजारियों ने फुलझड़ी जलाकर मनाई दीपावली

Jansamvad Express Digital

03 दिसंबर को होने वाली मतगणना की तेयारी में जुटा प्रशासन , उज्जैन शहर की उत्तर में 19 राउंड काउंटिंग तो दक्षिण में 21 राउंड काउंटिंग होगी

Jansamvad Express Digital

केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू होंगे ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स में शामिल : पीएम मोदी की और से चादर करेंगे पेश

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment