Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभाग

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह द्वारा शुरु की लाड़ली बहना योजना अंतर्गत 1 हजार रुपए के स्वीकृती- पत्रों का किया वितरण।

घट्टिया- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा प्रदेश भर में शुरु की लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की पात्र हितग्राही महिलाओं को दिए जा रहे 1 हजार रुपए के स्वीकृती- पत्रों का महिलाओं के वितरण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को ग्राम पंचायत बिछड़ौद (खालसा) के तत्वावधान में किया गया।

जिसमें अतिथि उज्जैन महापौर मीना जोनवाल, जिला पंचायत सदस्य अजिता परमार, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि ईश्वरसिंह कराड़ा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उषा सोनी, जनपद सदस्यद्वय बद्रीलाल मालवीय, दशरथसिंह चौहान, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री यशोदा बैरागी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामसिंह बड़ाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश नारायण त्रिवेदी, रूणजी सरपंच गजेंद्रसिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा शर्मा सहित अन्य रहे। सर्वप्रथम अतिथियों ने सरस्वती माता एवं भारत माता के चित्र सन्मुख माल्यार्पण एवं दिप प्रज्वलित करते हुए आयोजन की शुरुआत की गई। ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि मुकेश चांदना ने सभी अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। तत्पश्चात आयोजन को भाजपा नेताओं ने संबोधित करते हुए प्रदेश की शिवराजसिंह सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेकों योजनाओं का बखान किया। साथ ही कांग्रेस सरकार में जनता से किए छलावों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा जनता को योजनाओं के तौर पर बहलाने को लेकर जमकर खरी- खोटी सुनाई गई। बाद में सभी अतिथियों ने सामूहिक रूप से 1 हजार रुपए के स्वीकृती- पत्रों का योजना में पात्र महिलाओं को वितरण किया। सरपंच प्रतिनिधि मुकेश चांदना ने बताया की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत बिछड़ौद (खालसा) की करीब 900 महिलाएं पात्र हैं, जिन्हें आंगनवाड़ी केंद्रों के अनुसार भी स्वीकृती पत्रों का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर सैंकड़ों जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण महिलाएं आदि मौजूद रहीं।

Related posts

ठंड और घने कोहरे का कहर, यातायात और हवाई सेवाएं प्रभावित

Jansamvad Express Digital

नहीं रहे बाबा सिद्धिकी: देर रात बेटे के ऑफिस के नीचे गोली मारकर हत्या

Jansamvad Express Digital

नववर्ष 2026 में माँ नर्मदा को स्वच्छ रखने की नई शुरुआत, गंदे नालों पर लगेगा अंकुश

Leave a Comment