Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौर संभागधारमध्यप्रदेशराज्य

कांग्रेस पार्टी द्वारा आज स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए वंडर सीमेंट प्लांट व सोया प्लांट के सामने धरना देकर ज्ञापन दिया

रिपोर्ट:- सचित बाहेती

बदनावर। कांग्रेस पार्टी द्वारा आज स्थानीय लोगों के रोजगार की मांग को लेकर खेरवास स्थित वंडर सीमेंट प्लांट एवं सोया प्लांट के सामने धरना दिया गया व फैक्ट्री प्रबंधक एवं तहसीलदार को ज्ञापन देकर मांग की गई की फैक्ट्रियों में 75% स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए।

वही ज्ञापन में मांग की गई कि आर.के ग्रुप का वंडर सीमेंट प्लांट वह सोया प्लांट बदनावर के खेरवास में स्थापित है।इस प्लांट में स्थानीय बेरोजगार युवकों की घोर अनदेखी की गई है।यहां कार्यरत कर्मचारियों में से दो तिहाई बाहरी राज्यों के हैं।यहां तक कि सिक्योरिटी गार्ड भी अन्य राज्य की एजेंसी के जरिए बाहरी गार्ड को ही नियुक्त किया गया है।जबकि इस प्लांट की स्थापना में कृषि योग्य भूमि हमारे क्षेत्र की प्रयुक्त की गई है।किसी भी उद्योग में 75% रोजगार उस क्षेत्र के स्थानीय लोगों को देने का प्रावधान रहता है।लेकिन वंडर सीमेंट प्लांट एवं सोया प्लांट में ऐसा नहीं किया गया है।

इस कारण हमें धरना प्रदर्शन करने हेतु बाध्य होना पड़ा है।हमारी आपसे मूलतः निम्न मुख्य मांगे है:-

1.प्लांट में 75% रोजगार स्थानीय बेरोजगार युवाओं को ही दिया जाए।

2. सिक्योरिटी गार्ड में शत-प्रतिशत भर्ती स्थानीय स्तर पर हो।

3. – 8 घंटे की तीन शिफ्ट कार्य 12 घंटे की दो शिफ्ट में कर्मचारी पर दबाव बनाकर लगातार काम न लिया जाए

4.अकुशल श्रमिकों व शिक्षित बेरोजगार युवकों को कौशल प्रशिक्षण(skilled training) दिलवाकर स्थायी नियुक्ति दी जाए।
5.नियमानुसार सामाजिक कार्यो के व्यय को पारदर्शी बनाया जाए।

उपरोक्त मांगो पर गंभीरता पूर्वक विचार कर अतिशीघ्र लागू किया जाए।अन्यथा इन्हें लागू करवाने के लिए भविष्य में उग्र जनांदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा किया।जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन व प्रबंधन की रहेगी।
इस मौके पर पूर्व जनपद अध्यक्ष जी पी सिंह, बदनावर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पाल सिंह पवार, केसुर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पाटीदार युवा नेता अभिषेक सिंह राठौर टिंकू बना, पुर्व नगर परिषद अध्यक्ष अभिषेक टल्ला मोदी, प्रदेश सचिव मनीष बोकड़िया, जनपद सदस्यगण परितोष सिंह राठौड़ बंजी बना, दिलीप निनामा, बलराम चौधरी, विष्णु मंरगला,बबलू भाभर, निर्भय सिंह, प्रभु राम पायकुंडा, चंदन भूरिया युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कमल सिंह सिसोदिया, पार्षद साजिद खान,हरिश मांगलिया, प्रकाश निनामा, किसान मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम जाट, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अतुल बाफना, एनएसयूआई अध्यक्ष कृष्णा पवार, युवा नेता मुकेश होती, अनूप जैन, विपिन गिरी गोस्वामी, उमेश पाटीदार, भेरूलाल वसुनिया,परमानंद गुर्जर, के पी सिंह, गुड्डू भाई, पहलाद काछी बड़ौदा,विजय खराड़ी, रोहित गहलोत, निलेश चौहान, श्रीराम धाकड़, रतन धारसीखेड़ा, राहुल बखतगड, मनीष मकवाना, यूसुफ पटेल नागोरा, वीरेंद्र पाटीदार, लकी राठौर मुलथान, अंबाराम बिलबाल, छोटू बना मंगेला, बबलू परमार, जितेंद्र पवार,सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन बदनावर मंडलम अध्यक्ष कैलाश गुप्ता ने किया। ज्ञापन का वाचन आईटी सेल जिला अध्यक्ष अश्विन पाटीदार ने किया। आभार संदीप माहेश्वरी ने माना ।
उक्त जानकारी विधानसभा कांग्रेस मीडिया प्रभारी अनूप जायसवाल द्वारा दी गई।

Related posts

एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी : तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित:जाँच जारी

जस्टिस यशवंत वर्मा पर सुप्रीम सुनवाई: सुप्रीम कोर्ट की फटकार

मथलाई के जंगल में जाल में फंसा तेंदुआ : इंदौर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मोके पर पहुंची

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page