Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

मथलाई के जंगल में जाल में फंसा तेंदुआ : इंदौर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मोके पर पहुंची

Indore://  धामनोद-बाग रेंज के बाद अब खरगोन वनमंडल की कसरावद रेंज में तेंदुए के शिकार की एक और घटना सामने आई है। शिकारियों ने जंगल में तीन स्थानों पर वन्यप्राणियों को पकड़ने के लिए फंदे लगाए थे। इन्हीं में से एक फंदे में मंगलवार रात एक तेंदुआ फंस गया।

इसकी जानकारी मिलते ही बुधवार सुबह इंदौर की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने तेंदुए को सुरक्षित पकड़ा। उसे ट्रैंकुलाइज कर बेहोश करने के बाद पशु चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। तेंदुए को केवल मामूली चोटें आई थीं, इसलिए चिकित्सकों ने उसे फिर से जंगल में छोड़ने की अनुमति दी। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने बुधवार को तेंदुए को इंदौर से लगे जंगलों में छोड़ दिया।

घटना खरगोन रेंज के तहत आने वाले मथलाई गांव के खेत की है, जहां एक मादा तेंदुआ घायल अवस्था में दिखाई दी। वह काफी देर तक एक ही स्थान पर बैठी रही। यह देखकर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित किया।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट में आज वर्कप्लेस सेफ्टी को लेकर जवाब दाखिल करेगी ममता सरकार

Jansamvad Express Digital

महिला दिवस पर भोपाल नगर निगम का महिलाओ को तोफा , आज सिटी बस में नहीं लगेगा किराया

टैरिफ किंग डोनाल्ड ट्रंप का एक और बड़ा धमाका, कहा- जल्द ही दवाओं पर भी लगाएंगे भारी भरकम शुल्क

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment