Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का तीसरा दिन आज

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 16 जनवरी को तीसरा दिन है। राहुल ने कोहिमा (नगालैंड) के विश्वेमा गांव से यात्रा की शुरुआत की। राहुल द्वितीय विश्व युद्ध के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। यहां हाईस्कूल जंक्शन पर सार्वजनिक बैठक को भी संबोधित करेंगे।

सोमवार (15 जनवरी) को यात्रा के दूसरे दिन राहुल ने सुबह इम्फाल वेस्ट के सेकमई से यात्रा शुरू की। यात्रा रात नगालैंड पहुंची। राहुल पार्टी के सहयोगियों के साथ मणिपुर की सीमा से लगे कोहिमा जिले के खुजामा गांव पहुंचे। यहां रात्रि विश्राम किया। राहुल नगालैंड में पांच जिलों – कोहिमा, त्सेमिन्यु, वोखा, जुन्हेबोटो और मोकोकचुंग से गुजरेंगे और रैलियां करेंगे।

 

सोमवार को राहुल ने सुबह सेकमाई से अपनी वोल्वो बस में रवाना हुए। राहुल पारंपरिक मणिपुरी जैकेट के साथ अपनी ट्रेडमार्क सफेद टी-शर्ट और पैंट पहने थे। भीड़ से बात करने और उनकी समस्याओं पर चर्चा करने के लिए राहुल यात्रा मार्ग पर कई बार बस से उतरे। उन्होंने लोगों के साथ सेल्फी ली और पारंपरिक नृत्य प्रदर्शन भी देखा।

वे मैतेई और कुकी दोनों समुदायों के इलाकों से गुजरे। गांधी ने कांगपोकपी जिले की भी यात्रा की जहां पिछले साल मई में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया था। जिससे देशभर में गुस्सा फैल गया था।

राहुल की बस के यात्रा मार्ग पर कई लोग कतार में खड़े थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे और उन्होंने गांधी के समर्थन में नारेबाजी की।

राहुल ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि मणिपुर में जल्द से जल्द शांति लौटेगी।’ बाद में बस से पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में राहुल ने कहा कि यह मणिपुर में एक त्रासदी है, लेकिन भारत सरकार चिंतित नहीं है और प्रधानमंत्री ने राज्य का दौरा तक नहीं किया है।

66 दिनों तक चलने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी। राहुल गांधी जगह-जगह रुक कर स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे। इस दौरान राहुल 6700 किमी का सफर तय करेंगे। यात्रा 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

Related posts

धर्म नगरी वाराणसी में कल से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

गेबी हनुमान मंदिर के सामने शर्मनाक! वृद्ध दिव्यांग से मारपीट, 5 नाबालिग हिरासत में

Jansamvad Express Digital

ग्रीस के प्रधानमंत्री किरिकोस मित्सोटाकिस राष्ट्रपति भवन पहुंचे , प्रधानमंत्री मोदी ने की अगवाई

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment