Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Uncategorizedमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

जंगलो में पहाड़ पर चढ़ने और पानी में बैठने में माफिर वन वीरो की होगी भर्ती , शासन को भेजा प्रस्ताव

भोपाल |  प्रदेश में वन महकमे द्वारा अब वनों की सुरक्षा के लिए वन्य जीवों की गतिविधियों से वाकिफ और पहाड़ों में चढ़ने में सफल व पानी में बैठने, तैरने में माहिर युवाओं को जंगल (वन) वीर बनाया जाएगा। वन विभाग ने वन क्षेत्रों के आसपास रहने वाले आदिवासी और अन्य वर्ग के युवाओं के लिए रोजगार के साथ वन संरक्षण संबंधी प्रस्ताव तैयार कर शासन को अनुमति के लिए भेजा है। इसकी मंजूरी के बाद सभी टाइगर रिजर्व, सेंचुरी में युवाओं की नियुक्ति की जा सकेगी।

वन अफसरों के मुताबिक जो युवा पहाड़ों पर चढ़ सकते है और वन क्षेत्र की एक्टिविटीज से सीधा वास्ता रखते हैं वे वन्य प्राणियों के संरक्षण में काफी मददगार होते हैं। इसलिए ऐसे वनवासी, आदिवासी और अन्य वर्ग के जंगल से सटे क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं को बाघ मित्र, चीता मित्र और हाथी मित्र के रूप में वन वीर बनाए जाने की तैयारी है। इसके लिए वन्य प्राणी प्रशासन शाखा की ओर से प्रस्ताव तैयार कर चुनाव के पहले ही शासन को भेजा गया है। इसका परीक्षण सरकार जीएडी और वित्त विभाग से कराने के बाद इन नियुक्तियों की सहमति लेगी। इसके बाद इन नए पदों के लिए नियुक्ति की जा सकेगी।

Related posts

भोले की भक्ति में डूबे भक्त, बदनावर में निकली शिव बारात

Jansamvad Express Digital

विक्रमोत्सव में अभिनेत्री हेमा मालिनी की अदभुत नृत्य प्रस्तुति ने मोहा सबका मन

Jansamvad Express Digital

प्रदेश में जमीनों के दाम में दूसरी बार इजाफा:गाइड लाइन में परिवर्तन को लेकर सरकार से चर्चा करेंगे अधिकारी

Leave a Comment