Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

इंदौर सॉफ्ट वेयर कम्पनी के केम्पस में दिखा तेंदुआ , वन विभाग की टीम कर रही तलाश

इंदौर | मध्यप्रदेश के  इंदौर शहर में बने  सुपर कॉरिडोर पर तेंदुए के मूवमेंट से सॉफ्टवेयर कंपनियों में दहशत का माहौल बन गया है। मामले में दो इंटरनेशनल सॉफ्टवेयर कंपनियों ने कर्मचारियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कर्मचारियों के समय में बदलाव किया है। मंगलवार को जानकारी के बाद फॉरेस्ट की टीम और अफसर भी मौके पर पहुंचे। तेंदुए के पग मार्क भी मिले हैं। दोनों कंपनियों ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

सुपर कॉरिडोर इलाके में स्थित टीसीएस और इंफोसिस कंपनी ने मंगलवार को सभी कर्मचारियों को एक एडवाइजरी नोट मेल किया है। इसमें टू-व्हीलर वाहनों से आने वालों को अलर्ट रहने की बात कही गई है।

उन्हें शाम को ऑफिस के  समय से पहले निकलने और नाइट शिफ्ट में आने वालों को तय समय से थोड़ा जल्दी आने के लिए कहा गया है। कर्मचारियों से अंधेरा होने पर सुनसान इलाके में पड़ने वाले सर्विस लेन का उपयोग नहीं करने और कैंपस के बाहर घूमने से मना किया गया है। दोनों ही कंपनियों ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की जानकारी भी दी है।

Related posts

21 सितम्बर को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी की शपथ: साथ में मंत्री भी लेगे शपथ

Jansamvad Express Digital

सिद्दू मुसवाला के फेंस होटल कारोबारी की मौत कई सवाल छोड़ गई ,आखिर क्यों मारी खुद को गोली

Jansamvad Express Digital

भोरासा पुलिस ने नगर में निकाला पैदल मार्च लोगों से की चर्चा

Leave a Comment