Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयपटनाबिहारराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

पटना भाजपा कार्यालय में सघन जांच, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की तैनाती

प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर भाजपा कार्यालय में बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड द्वारा चप्पे-चप्पे की जांच, परिसर को सुरक्षा घेरे में लिया गया।

पटना (पटना , बिहार) :भाजपा कार्यालय में सुरक्षा कारणों से सघन जांच, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की तैनाती । प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतते हुए भाजपा कार्यालय परिसर में व्यापक स्तर पर सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। जानकारी के अनुसार, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते की संयुक्त टीम ने कार्यालय परिसर में पहुंचकर पूरे क्षेत्र की गहन जांच शुरू की।

सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कार्यालय के प्रत्येक हिस्से की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। परिसर के चप्पे-चप्पे की जांच कर किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की संभावना को खंगाला जा रहा है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को अत्यंत कड़ा कर दिया गया है और पूरे कार्यालय क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।

प्रशासन द्वारा यह कदम प्रधानमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियातन उठाया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। जांच अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की मौजूदगी से परिसर में सतर्कता का माहौल बना हुआ है।

Related posts

सिंधिया के गढ़ में कांग्रेस नेता जयराम रमेश का आरोप , जिन्हें वाशिंग मशीन की जरुरत वही कांग्रेस से जा रहे

उज्जैन विकास प्राधिकरण का नया दौर: नियुक्तियों के साथ दूर होगा ढाई साल का इंतजार, मास्टर प्लान को मिलेगी नई दिशा।

उज्जैन- कलेक्टर श्री सिंह ने फ्रीगंज रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page