Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

यात्रियों के अभाव : प्रचार की कमी से फ़ैल साबित हुई पीएम श्री हवाई सेवा: इस वर्ष मुख्यमंत्री ने दिखाई थी हरि झंडी

उज्जैन /इंदौर| प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा प्रदेश में टूरिस्ट की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सस्ते दर पर पीएम श्री हवाई सेवा शुरू की थी जो उज्जैन इंदौर भोपाल और शेहडोल के लिए चलाई जा रही थी लेकिन प्रचार और यात्रियों के अभाव में ये सेवा अब बंद होती नजर आ रही है | हवाई सेवा को संचालित करने वाली कम्पनी को पर्याप्त मात्रा में यात्री नहीं मिल पा रहे है जिसके कारण सुविधा फ़ैल होती जा रही है |

 वर्तमान में इस सेवा से जुडी  इंदौर,  उज्जैन और ग्वालियर की फ्लाइट पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं। जिन शहरों में ये उड़ानें चालू हैं भी तो वहां पर्याप्त पैसेंजर्स नहीं मिल रहे हैं। दूसरी ओर, हेली पर्यटन सेवा तो शुरू ही नहीं हुई है।

डॉ. मोहन सरकार का यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। इसी साल 13 जून को सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंत्री-विधायकों की मौजूदगी में भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया था।

हालाकि इस प्रकार की सुविधा पूर्व में भी डॉ मोहन यादव ने अपने टूरिस्म अध्यक्ष रहते हुए शुरू की थी उस दोरान भी यह सेवा मात्र मीडिया की खबर बन कर ही रह गई योजना का शुभारम्भ के साथ समाप्त हो गई थी |

पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा की शुरुआत एमपी टूरिज्म बोर्ड ने पर्यटन स्थलों को हवाई सेवा से जोड़ने के उद्देश्य से की थी। इसके लिए जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड (फ्लाई ओला) के साथ समझौता किया गया था। शुरूआत में तो इस सेवा को अच्छी प्रतिक्रिया मिली, लेकिन धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या कम होती गई।

किराया विवरण:

इंदौर से उज्जैन तक हेलीकॉप्टर यात्रा का किराया: ₹4524
इंदौर से ओंकारेश्वर मंदिर तक हेलीकॉप्टर यात्रा का किराया: ₹5274
इंदौर से उज्जैन और ओंकारेश्वर मंदिर की यात्रा का कुल किराया: ₹12,524

पीएम श्री हवाई सेवा के फेल होने के कई कारण 

  • मुख्यमंत्री  डॉ मोहन यादव के द्वारा शुरू की गई इस सेवा को अभी ज्यादा समय भी नहीं हुआ और शुरुवात में ही इस सेवा की कमर टूट गई है इसके  पीछे  कई कारण देखे जा सकते है योजना का जिस तरह से प्रचार किया जाना था वह नहीं हो सका |
  • प्रदेश के सभी टूरिज्म स्थलों पर योजना के बुकिंग सेंटर शुरू होने चाहिए थे जो नहीं किये गए , धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रधालुओ को मंदिर के आस पास ही इस योजना की जानकारी सुविधा की जानकारी उपलब्ध हो सके ऐसा प्रयास किया जाना था |

  • उज्जैन इंदौर के साथ सेवा को  महाकाल ओंकारेश्वर के नाम से भी स्थाई  जगह मिलना थी  और महाकाल मन्दिर आने वाले श्रधालुओ को वायुसेवा का लाभ दिलाने का ज्यादा से ज्यादा प्रयास किया जाना था | लेकिन उज्जैन महाकाल से ओंकारेश्वर के लिए सिर्फ एक बार ही उपयोग हुआ जिसके बाद नहीं |
  • पीएम श्री वायु सेवा शुरू करते हुए दावा किया गया था कि भोपाल से इंदौर का सफर 4 से 5 घंटे की बजाय 55 मिनट में पूरा होगा। ऐसा ही दावा उज्जैन के लिए किया गया था लेकिन उड़ान के टेक ऑफ-लैंडिंग के पहले और बाद में होने वाली प्रोसेस लंबी हो गई। इससे पैसेंजर्स को सड़क या ट्रेन मार्ग जितना ही समय लगने लगा।
  • शुरुआती 30 दिन तक तो 50% डिस्काउंट दिया गया यानी भोपाल से इंदौर तक निर्धारित किराया 4125 रुपए की जगह 2062.50 रुपए लिया गया। बाद में पूरा किराया लगने लगा। अगर यही सफर ट्रेन या चार्टेड बस से किया जाए तो किराया 500 से 600 रुपए है। इसलिए यह सफर महंगा पड़ने लगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 16 जून को उज्जैन से पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा का उद्घाटन किया था, जिसका उद्देश्य  इंदौर और भोपाल से ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों को हेलीकॉप्टर से जोड़ना था।

हालांकि, इस सेवा की शुरुआत के बाद से हेलीकॉप्टर का उपयोग केवल एक बार हुआ, जब एक परिवार ने उज्जैन से ओंकारेश्वर की यात्रा की। इसके बाद, इस सेवा के लिए कोई अन्य सवारी नहीं मिली, जिसके कारण हेलीकॉप्टर का उपयोग नहीं हो पाया।

शेड्यूल से इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर हटाए

पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा में फ्लाइट का संचालन फ्लाई ओला कंपनी कर रही है। कंपनी ने नवंबर में उड़ानों का नया शेड्यूल जारी किया। इसमें से इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर हटा दिए गए। भोपाल से जबलपुर के लिए तो सप्ताह में 3 दिन फ्लाइट है लेकिन इंदौर-उज्जैन से जबलपुर के लिए उड़ान नहीं है।

नए शेड्यूल के मुताबिक, भोपाल से जबलपुर, रीवा, सिंगरौली और खजुराहो के लिए सप्ताह में 3-3 दिन अलग-अलग टाइमिंग पर फ्लाइट हैं। मामले में एमपी टूरिज्म बोर्ड के कंपनी सेक्रेटरी अंकित कौरव ने कहा-

Related posts

झूठ और भ्रम में जी रहा अमेरिका : ट्रेड टैरिफ पर भारत को आंख दिखा रहे ट्रंप

jansamvadexpress

देश के कई राज्यों में NIA की दबिश , गैंगस्टर सिंडिकेट पर एनआईए की बड़ी कार्रवाई, कई राज्यों में 70 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

jansamvadexpress

श्री नगर में सेना और आतंकी मुठभेड़ : एक आतंकी ढेर , सेना ने दाचीगाम फॉरेस्ट की तरफ जाने वाले रास्ते बंद किए

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token