Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

जम्मू कश्मीर में दुसरे चरण का मतदान कल : 6 जिलो की 26 विधानसभा सीट के लिए होगा मतदान

Election Jammu & kashmir 2024  जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कल बुधवार (25 सितंबर) को 6 जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें 25.78 लाख मतदाता वोट डाल सकेंगे।

सेकेंड फेज की 26 सीटों में से 15 सीटें सेंट्रल कश्मीर और 11 सीटें जम्मू की हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे फेज में 239 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 233 पुरुष और 6 महिलाएं हैं।

दूसरे फेज में 131 कैंडिडेट्स करोड़पति और 49 पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने अपनी संपत्ति केवल 1,000 रुपए घोषित की है।

पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला गांदरबल और बीरवाह से चुनाव लड़ रहे हैं। उमर लोकसभा चुनाव में बारामुला सीट तिहाड़ जेल से चुनाव लड़े इंजीनियर राशिद से हार गए थे। इस बार भी गांदरबल सीट पर उनके खिलाफ जेल में बंद सरजन अहमद वागे उर्फ आजादी चाचा मैदान में हैं।

18 सितंबर को पहले फेज में 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई। इस दौरान 61.38% मतदान हुआ। किश्तवाड़ में सबसे ज्यादा 80.20% और पुलवामा में सबसे कम 46.99% वोटिंग हुई।

Related posts

महाराष्ट्र चुनाव में फिर पंवार परिवार पार्टी सिम्बोल को लेकर कोर्ट पहुंचे : घड़ी चुनाव चिन्ह के उपयोग को रोकने शरद पंवार कोर्ट पहुंचे

jansamvadexpress

ओड़िसा रेल हादसे में अब तक 200 से ज्यादा लोगो की मौत 900 से अधिक घायल ,राहत कार्य जारी , पीएम मोदी सहित राहुल गाँधी ममता बेनर्जी ने जताया दुःख

jansamvadexpress

विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी आज, एमपी की 12 महिला खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token