Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयव्यवसाय

MANBA फाइनेंस का IPO ओपन हुआ : पहले दिन 24 गुना पैक , आज बुकिंग का दूसरा दिन

मनबा फाइनेंस लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO में निवेश का आज दूसरा दिन है। पहले दिन मनबा फाइनेंस का IPO टोटल 24.12 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल कैटेगरी में यह इश्यू 28.32 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) में 2.36 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 43.34 गुना सब्सक्राइब हुआ।

25 सितंबर यानी कल IPO के लिए बिडिंग का आखिरी दिन है। 30 सितंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। मनबा फाइनेंस इस इश्यू के जरिए टोटल ₹150.84 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी पूरे ₹150.84 करोड़ के 12,570,000 फ्रेश शेयर इश्यू कर रही है। कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए एक भी शेयर नहीं बेच रहे हैं।

IPO में  मिनिमम और मैक्सिमम कितना इन्वेस्ट कर  सकते हैं?

MANBA फाइनेंस ने इश्यू का प्राइस बैंड ₹114 से ₹120 तय किया है। रिटेल निवेशक कम से कम एक लॉट यानी 125 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइस बैंड ₹120 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹15,000 इन्वेस्ट करने होंगे।वहीं, रिटेल निवेशक मैक्सिमम 13 लॉट यानी 1625 शेयर्स के लिए अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹195,000 इन्वेस्ट करने होंगे।

Related posts

शहर में निर्माणाधीन अस्पताल के अवैध हिस्से को तोड़ने पहुंची नगर निगम की टीम

Jansamvad Express Digital

इंदौर-भोपाल और भोपाल-जबलपुर को चलने वाली वन्दे भारत को नहीं मिल रहा यात्रियों का महत्त्व

जे.पी. नड्डा ने हरनौत में जनसभा को किया संबोधित

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page