Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयव्यवसाय

चौथे दिन भी ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार: निफ्टी में 20 अंक तेजी , मेटल और एनर्जी शेयर में तेजी

शेयर बाजार में आज यानी 24 सितंबर को लगातार चौथे कारोबारी दिन ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 85,008 और निफ्टी ने 25,967 का स्तर छुआ। अभी सेंसेक्स 50 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 85,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं निफ्टी में भी करीब 20 अंक की तेजी है, ये 25,950 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मेटल और एनर्जी शेयर्स में तेजी है। वहीं IT, बैंकिंग और FMCG शेयर्स में गिरावट है। टाटा स्टील के शेयर में करीब 3% की तेजी है।

शेयर मार्केट  के एशियाई बाजारों में तेजी

  • एशियाई बाजारों में तेजी है। चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में 1.79% और कोरिया के कोस्पी में 0.066% की तेजी रही। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 2.89% गिरा हुआ है।23 सितंबर को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 0.15% बढ़कर 42,124 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक 0.14% चढ़कर 17,974 और S&P 500 0.28% चढ़कर 5,718 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 23 सितंबर को 404.42 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी 1,022.64 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

कल बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई

इससे पहले कल यानी 23 सितंबर बाजार ने लगातार तीसरे कारोबारी दिन नया ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 84,980 और निफ्टी ने 25,956 का स्तर छुआ।

इसके बाद सेंसेक्स 384 अंक की तेजी के साथ 84,928 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 148 अंक की बढ़त रही, ये 25,939 पर बंद हुआ। आज ऑटो, FMCG और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा तेजी रही।

Related posts

5 करोड़ मूल्य की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन की प्रभावी कार्रवाई

पीएम मोदी छह दिवसीय विदेश दौरे पर रवाना, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में करेंगे अहम बैठकें

राजस्थान की 199 सीटो के लिए आज मतदान , पायलेट गेहलोत और सिंधिया ने डाला वोट

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment