Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

06 माह का होगा जस्टिस खन्ना का CJI के रूप में कार्यकाल : 06 माह बाद होंगे रिटायर्ड

नई दिल्ली | देश की सर्वोच्च न्यायलय के सर्वे सर्वा   CJI डीवाई चंद्रचूड़ के रिटायरमेंट के बाद जस्टिस संजीव खन्ना भारत के 51वें चीफ जस्टिस होंगे। वह 11 नवंबर 2024 को भारत के मुख्य न्यायाधीश की शपथ लेंगे। CJI डीवाई चंद्र्चुड 10 नवम्वर को रिटायर होने वाले है और उनके द्वारा ही सीनियर दर्जे के अनुसार जस्टिस संजीव खन्ना के नाम की सिफारिश की गई थी जिसके बाद राष्ट्रपति द्वारा उन्हें 11 नवम्बर को CJI के पद की शपथ दिलाई जाएगी , आपको बता दे की 64 वर्षीय खन्ना का कार्यकाल भी 06 माह का ही होगा वह 06 माह के बाद रिटायर्ड होने वाले है |

 

CJI बनने से पहले खन्ना के काम काज में आया बदलाव

CJI बनने से पहले ही खन्ना ने मॉर्निंग वॉक बंद कर दी है। जस्टिस खन्ना दिल्ली में हर सुबह लोधी गार्डन एरिया और अपने घर के आसपास कई किलोमीटर तक अकेले टहलते थे, क्योंकि उन्हें लगता था कि कोई उन्हें पहचान नहीं पाएगा। अब जब उन्हें CJI की शपथ लेनी है तो जस्टिस खन्ना को सुरक्षाकर्मियों के साथ सुबह की सैर पर जाने की सलाह दी गई है। हालांकि, उन्होंने सिक्योरिटी के साथ जाने से इनकार कर दिया और कहा कि उन्हें इसकी आदत नहीं है।

एक नजर नए CJI खन्ना पर

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना 14 मई 1960 को जन्म। 1983 में दिल्ली बार काउंसिल के साथ एक वकील के रूप में नामांकित। शुरुआत में दिल्ली के तीसहजारी परिसर में जिला न्यायालयों में और बाद में, दिल्ली के उच्च न्यायालय और संवैधानिक कानून, प्रत्यक्ष कराधान, मध्यस्थता जैसे विविध क्षेत्रों में न्यायाधिकरणों में अभ्यास किया।

 

18 जनवरी , 2019 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया । उन्होंने 17 जून 2023 से 25 दिसंबर 2023 तक सुप्रीम कोर्ट लीगल सर्विस कमेटी के अध्यक्ष का पद संभाला । वह वर्तमान में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष हैं और राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी , भोपाल के शासी परामर्शदाता हैं ।

 

Related posts

दीवार हादसे के घायलों को देखने इंदौर हॉस्पिटल पहुचे विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा

Jansamvad Express Digital

फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

मशहूर सिंगर प्रतिक बच्चन ने किये महाकाल दर्शन : भस्म आरती में हुए टीम के साथ शामिल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page