Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीयव्यवसाय

10 हजार फ़ीट की ऊंचाई से ले महाकाल की नगरी को देखने का आनद : एडवेंचर फेस्टिवल का शुभारंभआज

उज्जैन | मध्उयप्ज्जैरदेश टूरिज्नम के द्वारा हर साल की तरह इस बार भी एडवेंचर का आयोजन किया जा रहा है , ये आयोजन देवास रोड स्थित हवाई पट्टी पर रखा गया है जिसकी बुकिंग www.skyhighindia.com पर जाकर किया जा सकता है |  शनिवार से लोग एडवेंचर टूरिज्म का मजा ले सकेंगे। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा लगातार चौथे साल स्काई डाइविंग फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष उज्जैन में तीन महीने तक पर्यटकों को 10 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर महाकाल की नगरी को देखने का रोमांचक अनुभव मिलेगा।मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के संयुक्त संचालक एस.के. श्रीवास्तव ने बताया कि उज्जैन के लोगों को तीन महीने के लिए रोमांचक अनुभव मिलेगा। प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए स्काई डाइविंग फेस्टिवल का शुभारंभ  एयरस्ट्रिप पर सुबह 10 बजे किया जाएगा, जिसमें शहर के  गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

स्काई डाइविंग का समय सुबह 8 से शाम 5 बजे तक रहेगा।  कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, एक बार की डाइविंग के लिए 30 हजार रुपए की फीस होगी।

हर जगह अलग अलग तरह के होते है एडवेंचर फेस्टिवल

एडवेंचर फ़ेस्टिवल कई तरह के होते हैं, जैसे कि बैतूल में आयोजित होने वाला कुकरू एडवेंचर और स्पोर्ट्स फ़ेस्टिवल, बंगस में आयोजित होने वाला बंगस एडवेंचर फ़ेस्टिवल, और हिमालयन क्लब द्वारा आयोजित होने वाला हिमालयन एडवेंचर फ़ेस्टिवल:उसी तरह उज्जैन में स्काई ड्रायविंग फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है जिसमे 10 हजार की ऊंचाई से आप शहर को देखने का आनंद ले सकेंगे

कैसे होता है स्काई  ड्रायविंग

स्काईडाइविंग, विमान से कूदकर पैराशूट की मदद से सुरक्षित रूप से ज़मीन पर उतरने की एक साहसिक गतिविधि है. इसे पैराशूटिंग भी कहा जाता है. स्काईडाइविंग को शौक के तौर पर किया जाता है और यह एक चरम खेल भी है. इसमें लंबी ऊंचाई से नियंत्रित तरीके से कूदकर एड्रेनालाईन रश का अनुभव किया जाता है

Related posts

उज्जैन के शासकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में आशाराम बापू करवा रहा पंचकर्म: जमानत मिलने के बाद पहुंचा उज्जैन

बदनावर में कमलनाथ की बड़ी घोषणा-100 यूनिट बिजली माफ-200 यूनिट बिजली आफ

इंदौर पहुचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यकर्ताओ से की मुलाकात

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page