Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

हरियाणा के जातिगत वोटरों को साधने में लगे राहुल गाँधी: हरियाणा की बागड़ और बांगर बेल्ट पर राहुल गांधी का फोकस

हरियाणा विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी जल्द प्रचार में उतरेंगे। कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी का फोकस हरियाणा की बागड़ और बांगर बेल्ट पर रहने वाला है। राहुल गांधी की जींद, कैथल के अलावा भिवानी, सिरसा, हिसार, फतेहाबाद बांगड बेल्ट में चुनावी रैली होगी। इन रैलियों के जरिए राहुल गांधी कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

राहुल गांधी 26 को बरवाला विधानसभा से हिसार जिले की 7 सीटों को साधेंगे। यहां कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास घोड़ेला को मजबूत बनाने के लिए प्रचार करेंगे साथ ही हिसार, उकलाना, नारनौंद, हांसी, नलवा और आदमपुर से भी प्रत्याशी राहुल गांधी के मंच पर साथ रहेंगे। बरवाला सीट भाजपा कभी नहीं जीत सकी है ऐसे में राहुल गांधी ने स्पेशल बरवाला सीट का ही चुनाव किया है।

2019 में कांग्रेस हिसार की 7 विधानसभा में एक आदमपुर जीत पाई थी। कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में शामिल होने के बाद यह सीट पर कांग्रेस से छिन गई। हालांकि 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने हिसार लोकसभा जीती थी।

तीन लालों की धरती है बागड़ बेल्ट _बागड़ बेल्ट पर चौधरी ओम प्रकाश चौटाला, चौधरी बंसीलाल और भजनलाल परिवार का दबदबा रहा है। मौजूदा स्थिति में भजनलाल परिवार से कुलदीप बिश्नोई, बंसीलाल परिवार से किरण चौधरी और चौटाला परिवार से अजय और अभय राजनीतिक विरासत संभाले हुए हैं।

राजनीतिक दृष्टि से यह बेल्ट प्रदेश की सबसे मजबूत रही है और ताऊ देवीलाल समेत इस धरती ने 4 मुख्यमंत्री दिए हैं। राजस्थान और पंजाब से सटे होने के चलते यहां पर बागड़ी और पंजाबी दोनों ही भाषाएं बोली जाती हैं। बागड़ बेल्ट में चरखी दादरी, भिवानी, सिरसा, हिसार और फतेहाबाद जिले की 21 विधानसभाएं आती हैं।

Related posts

दिल्ली एयर प्रदुषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

नहीं रहे तबला वादक जाकिर हुसैन : अमेरिका के अस्पताल में ली आखरी सांस

Jansamvad Express Digital

नागदा के लोगो के सपनो पर फिरा पानी , नहीं हुई नागदा को जिला बनाने की घोषणा

Leave a Comment