Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

दुकानों पर नाम लिखने वाला मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: TMC सांसद महुआ मोइत्रा पहुंची कोर्ट

उत्तर प्रदेश : देश में इस समय उत्तरप्रदेश सरकार का एक फैसला विवादों में घिरा हुआ है ये फैसला दुकानों के बाहर मालिक का नाम लिखने को लेकर था , दरअसल  कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग में पड़ने वाली दुकानों के मालिक के नाम का खुलासा करने के आदेश के खिलाफ तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। उन्होंने अपनी याचिका में कहा, मुस्लिम दुकानदारों की आजीविका खत्म करने के लिए आदेश दिया गया है।

पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकारों के उस निर्देश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जिसमें कहा गया है कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर मौजूद खानपान की दुकानों के मालिकों को अपने मालिकों के नाम खुलासा करना होगा।

TMC सांसद ने कोर्ट से की  ऐसे आदेशों के खिलाफ रोक लगाने की मांग
शीर्ष अदालत के समक्ष अपनी याचिका में महुआ मोइत्रा ने दोनों राज्य सरकारों के पारित आदेशों पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा है कि ऐसे निर्देश समुदायों के बीच मतभेद बढ़ाते हैं। याचिका को अभी सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाना है।

‘मुस्लिम दुकानदारों की आजीविका खत्म करने कोशिश’
तृणमूल नेता ने याचिका में कहा कि तीर्थ यात्रियों के आहार विकल्पों का सम्मान करने के कथित आधार पर मालिकों और यहां तक कि उनके कर्मचारियों के नामों का खुलासा करने के लिए मजबूर करना, एक बहाना मात्र है। टीएमसी सांसद की याचिका में आरोप लगाया गया है कि ऐसा मुस्लिम दुकानदारों और श्रमिकों पर सामाजिक, आर्थिक बहिष्कार थोपने और उनकी आजीविका को खत्म करने के लिए किया गया है।

विवादास्पद आदेश सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार के विवादास्पद आदेश के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा। जस्टिस ऋषिकेश रॉय और जस्टिस एसवीएन भट्टी की पीठ एनजीओ एसोसिएशन ऑफ प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स की याचिका पर सुनवाई कर सकती है।

क्या है सरकारों का विवादास्पद आदेश?
मुजफ्फरनगर पुलिस की तरफ से कांवड़ यात्रा मार्ग पर सभी भोजनालयों को अपने मालिकों के नाम प्रदर्शित करने के लिए कहने के कुछ दिनों बाद, उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को पूरे राज्य में विवादास्पद आदेश को बढ़ा दिया। वहीं उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि उन्होंने यात्रा को सुचारू रूप से चलाने के लिए विशेष व्यवस्था की है और व्यापक सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

Related posts

हरदा हादसे के बाद जिला प्रशासन अलर्ट:लाइसेंस समाप्त के बाद भी पटाखा दुकान हो रही संचालित

jansamvadexpress

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अटल उद्यान मे किया गया सामूहिक योग

jansamvadexpress

देश के बड़े उद्योग पति मुकेश अम्बानी को जान से मारने की धमकी मिली , मामला दर्ज

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token