Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

देश के बड़े उद्योग पति मुकेश अम्बानी को जान से मारने की धमकी मिली , मामला दर्ज

मुंबई | देश के जाने माने  बिजनेसमैन उद्योगपति और रिलाइंस ग्रुप के मालिक   मुकेश अंबानी को एक बार  फिर जान से मारने से धमकी मिली है। अज्ञात शख्स ने उन्हें एक ईमेल भेजकर 20 करोड़ रुपए की मांग की हैं। कहा कि देश के बेस्ट शूटर्स से उनको मरवा देगा। सूत्रों के मुताबिक, अंबानी को ये धमकी गुरुवार (27 अक्टूबर) शाम को मिली।

ईमेल में लिखा था, ‘IF you don’t give us 20 crore rupees, we will kill you, we have the best shooters in india’. इस ईमेल के मिलने के बाद मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत के आधार पर गामदेवी पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ IPC की धारा 387 और 506 (2) के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले भी अंबानी और उनके परिवार को कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। इसके चलते पिछले साल 29 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनकी सिक्योरिटी Z कैटेगरी से बढ़ाकर Z+ कर दी थी। सिक्योरिटी पर आने वाले खर्च का भुगतान मुकेश अंबानी करते हैं। यह खर्च 40 से 45 लाख रुपए महीना होता है।

Related posts

ताजमहल से भी सुन्दर होगी अयोध्या में बन रही मस्जिद , जल्द शुरू होगा मस्जिद का निर्माण ,फ़रवरी माह अंत तक मस्जिद की डिजाइन होगी तेयार

Jansamvad Express Digital

नहीं ख़त्म हुई पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की नाराजगी , सोशल मीडिया पेज पर पार्टी का नाम और विधायक की जगह लिखा “भाई और मामा”

Jansamvad Express Digital

नववर्ष 2026 में माँ नर्मदा को स्वच्छ रखने की नई शुरुआत, गंदे नालों पर लगेगा अंकुश

Leave a Comment