देवास | मध्यप्रदेश के देवास जिले में पुलिस द्वारा जन्माष्टमी पर्व पर की जा रही चैकिंग के दौरान राजस्थान के युवक को सिविल लाइन थाना पुलिस ने विलुप्त प्रजाति के कछुए के साथ पकड़ा है। बताया जा रहा है कि युवक कछुए की तस्करी कर रहा था।
सिविल लाइन पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक राजस्थान के युवक के पास से विलुप्त प्रजाति का कछुआ बरामद किया। पुलिस ने चेकिंग के दोरान अमिताभ पिता देवीराम खरे निवासी झालावाड़ को सिविल लाइन पुलिस जब रोका तो उसके पास एक बेग था जब बेग चेक किया गया तो उसमे विलुप्कात कछुआ नजर आया |जिसके बाद पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।
सिविल लाइन थाना प्रभारी अजय चानना ने बताया कि गुरुवार शाम को मेढ़की क्षेत्र से भ्रमण के दौरान युवक का बैग चैक किया तो उसमें कछुआ रखा था। तस्करी के उद्देश्य से युवक कछुए को लेकर यहां पहुंचा था। 8 से 10 किलो वजनी इस कछुए को यह युवक देवास में किसी को देने पहुंचा था। फिलहाल युवक से पूछताछ जारी है। मामले में आगे की कार्रवाई वन विभाग द्वारा की जाएगी।
