Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsराष्ट्रीय

7 विधानसभा सीटो पर उपचुनाव के परिणाम आये BJP ने त्रिपुरा की 2, उत्तराखंड की एक सीट जीती,झारखंड में JMM, बंगाल में TMC और केरल में कांग्रेस और UP में सपा की जीत हुई

देश की 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों में से छह के नतीजे आ गए हैं। इनमें त्रिपुरा की दो और उत्तराखंड की एक सीट पर बीजेपी जीत गई है। केरल की पुथुप्पली सीट कांग्रेस के खाते में गई। वहीं बंगाल की एक सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

झारखंड में I.N.D.I.A अलायंस की ओर से JMM ने जीत दर्ज की है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सुधारक सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार दारा सिंह को 42672 हजार वोटों से हराया है। इन सात सीटों पर 5 सितंबर को उपचुनाव हुए थे।

इनमें से 5 सीट- घोसी (यूपी), बागेश्वर (उत्तराखंड), डुमरी (झारखंड), बॉक्सानगर और धनपुर (त्रिपुरा) पर I.N.D.I.A गठबंधन की पार्टियों ने एक साथ चुनाव लड़ा। धुपगुड़ी (बंगाल) और पुथुपल्ली (केरल) सीट पर विपक्षी पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में थीं।

1. UP की घोसी सीट: यहां I.N.D.I.A गठबंधन की ओर से समाजवादी पार्टी (SP) के सुधाकर सिंह ने जीत दर्ज की है। सुधाकर ने बीजेपी के दारा सिंह को 42672 वोटों से हराया है। जीत को लेकर सपा नेता शिवपाल यादव ने ट्वीट किया है कि समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद।

2. झारखंड की डुमरी सीट: डुमरी सीट पर I.N.D.I.A गठबंधन से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की बेबी देवी जीत गई हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन आंकड़े के अनुसार उन्होंने NDA की तरफ से आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी को 13000 हजार वोटों से हराया है।

3. उत्तराखंड की बागेश्वर सीट: उत्तराखंड की बागेश्वर सीट से बीजेपी की पार्वती दास ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के बसंत कुमार को हराया है। बीजेपी ने विधायक चंदन राम दास के निधन के बाद उनकी पत्नी पार्वती दास को इस सीट पर उम्मीदवार बनाया था।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर उपचुनाव में जीत के बाद पार्वती दास को शुभकामनाएं दीं। सीएम ने ट्विटर पर लिखा- राष्ट्रवाद, लोककल्याण एवं सुशासन को समर्पित यह ऐतिहासिक जीत बागेश्वर के चहुंमुखी विकास का नया अध्याय लिखेगी।

4. त्रिपुरा की बॉक्सानगर और धनपुर सीट: त्रिपुरा की दोनों विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत गई है। धनपुर से बीजेपी प्रत्याशी बिंदु देबनाथ ने CPI (M) प्रत्याशी कौशिक चंदा को 18 हजार 871 वोटों से हरा दिया है। बॉक्सानगर सीट से BJP के तफज्जल हुसैन ने CPI (M) के मिजान हुसैन को 30 हजार 237 वोटों से हराया है।

बॉक्सानगर में CPI (M) विधायक समसुल हक के निधन के कारण यहां उपचुनाव हुए थे। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक के विधायक पद से इस्तीफे के बाद से धनपुर सीट खाली हो गई थी।

5. केरल की पुथुप्पली सीट: कांग्रेस के चांडी ऑमान ने 37 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से CPI (M) के जैक सी थॉमस को पुथुपल्ली सीट से हरा दिया है। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी।

कांग्रेस ने इस सीट पर ओमान चांडी के बेटे चांडी ऑमान को मैदान में उतारा था। बीजेपी की तरफ से सीनियर नेता लिजिन लाल चुनावी मैदान में थे।

6. पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट: बंगाल के धुपगुड़ी सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।

TMC कैंडिडेट निर्मल चंद्र रॉय और बीजेपी की तापसी रॉय के बीच काउटिंग शुरू होने से खत्म होने तक कांटे की टक्कर देखने को मिली। TMC ने करीब चार हजार वोटों से बीजेपी को मात दी है।

इस सीट पर I.N.D.I.A अलायंस के सदस्य कांग्रेस और TMC एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव में उतरे थे। कांग्रेस ने CPI(M) के उम्मीदवार ईश्वर चंद्र रॉय को समर्थन दिया था।

Related posts

प्रतापसिंह गुर मप्र कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त कांग्रेसजनों ने दी बधाई

Jansamvad Express Digital

आज से इंदौर में मेट्रो की दिखेगी रफ़्तार : पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Jansamvad Express Digital

पीएम मोदी ने CJI चंद्रचूड के घर गणेश आरती में हुए शामिल , यूजर्स ने लिखा महाराष्ट्र में चुनाव नजदीक है

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

Please enter an Access Token