Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

बजट से पहले महिलाओ के चूले पर भार , गैस सिलेंडर के दाम 14 रु बढे , आज से कई चीजो के दाम में बदलाव

नई दिल्ली |  नया महीना यानी फरवरी अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। इन बदलावों का असर आपकी जिंदगी और जेब पर भी होगा। अंतरिम बजट से ठीक पहले आज यानी गुरुवार (1 फरवरी) से कॉमर्शियल कुकिंग गैस (LPG) सिलेंडर (19 किलोग्राम) के दाम 14 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। वहीं, सरकार ने ATF या जेट फ्यूल की कीमत में 1,221 रुपए प्रति किलोलीटर की कटौती की है। इसके अलावा टाटा की गाड़ी खरीदना भी आज से महंगा हो गया है।

हम आपको आज से हुए ऐसे ही 5 बदलावों के बारे में बता रहे हैं…

1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 14 रुपए बढ़े
ऑयल कंपनियों ने आज से कॉमर्शियल कुकिंग गैस (LPG) सिलेंडर (19 किलोग्राम) के दाम 14 रुपए बढ़ा दिए हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में यह बढ़ोतरी दिल्ली, मुंबई समेत पूरे देश में हुई है। घरेलू रसोई गैस के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

ऑयल कंपनियों ने प्राइस नोटिफिकेशन में कहा कि होटल और रेस्टोरेंट जैसे कई प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले कॉमर्शियल LPG की कीमत अब दिल्ली में बढ़कर 1769.50 रुपए (19 किलोग्राम सिलेंडर) हो गई है, जो पहले 1755.50 रुपए थी।

कॉमर्शियल LPG की कीमत अब मुंबई में प्रति 19 किलोग्राम सिलेंडर 1723.50 रुपए, कोलकाता में 1887 रुपए और चेन्नई में 1937 रुपए हो गई है। लोकल टैक्सेशन के चलते रेट्स अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होते हैं।

घरेलू रसोई गैस के दामों में बदलाव नहीं
हालांकि, घरों में इस्तेमाल की जाने वाली डोमेस्टिक LPG सिलेंडर की कीमत 903 रुपए (14.2 किलोग्राम सिलेंडर) ही है, इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

भारत की सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) पिछले महीने की औसत अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस और एविएशन टरबाइन फ्यूल यानी ATF की कीमतों को रिवाइज करती हैं।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार 21वें महीने स्टेबल यानी जस की तस बनी हुई हैं। राजधानी में पेट्रोल की कीमत ₹96.72 प्रति लीटर है और डीजल ₹89.62 प्रति लीटर है।

2. ATF की कीमत में 1,221 रुपए प्रति किलोलीटर की कटौती

सरकार की कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम कम कर दिए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में डोमेस्टिक एयरलाइनों के लिए ATF या जेट फ्यूल की कीमत में 1,221 रुपए प्रति किलोलीटर की कटौती की गई है।

दिल्ली में 1,00,772.17 रुपए प्रति किलोलीटर हुई ATF की कीमत
कीमत में कटौती के बाद डोमेस्टिक एयरलाइनों के लिए टरबाइन फ्यूल की कीमत दिल्ली में 1,00,772.17 रुपए प्रति किलोलीटर हो गई है। वहीं कोलकाता में ATF की कीमत अब 1,09,797.33 रुपए प्रति किलोलीटर, मुंबई में 94,2476 रुपए प्रति किलोलीटर और चेन्नई में 1,04,840.19 रुपए प्रति किलोलीटर पर आ गई है।

3. टाटा की गाड़ियां खरीदना हुआ महंगा

टाटा मोटर्स ने आज से अपने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की कारों की कीमत बढ़ा दी है। इसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) भी शामिल हैं। सभी व्हीकल की एवरेज कीमत में 0.7% तक की बढ़ोतरी की गई है। कंपनी के अनुसार इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी के चलते ये कदम उठाया गया है।

4. IMPS के बदलेंगे नियम
इमीडिएट पेमेंट सर्विस (IMPS) के जरिए अब आप बिना बेनिफिशरी का नाम जोड़े सीधे बैंक अकाउंट में 5 लाख तक का फंड ट्रांसफर कर सकेंगे। अब आप सिर्फ बेनिफिशरी का फोन नंबर और बैंक अकाउंट का नाम एंटर करके पैसा भेज सकते हैं।

5. NPS से निकासी के नियम में बदलाव

पेंशन नियामक पीएफआरडीए की तरफ से नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से निकासी के नियम में बदलाव किया गया है। नए नियम के तहत NPS खाताधारक को कुल जमा राशि के 25% से ज्यादा राशि निकालने की अनुमति नहीं मिलेगी। सब्सक्राइबर्स अपने सब्सक्रिप्शन के पूरे कार्यकाल में केवल 3 बार आंशिक निकासी कर सकते हैं।

आंशिक निकासी के पात्र तब हो सकते हैं, जब सब्सक्राइबर कम से कम 3 सालों तक इस योजना का मेंबर रहा हो। बच्चों की एजुकेशन, शादी, घर बनाने या मेडिकल इमरजेंसी जैसी स्थितियों में NPS से आंशिक निकासी कर सकते हैं।

Related posts

4 थी क्लास के बच्चे के साथ क्लास के ही तीन बच्चो ने की मारपीट , ज्योमेट्रिक राउंडर से गोदा,शरीर पर राउंडर से 108 वार

jansamvadexpress

इंदौर का बेलेश्वर महादेव मंदिर बावड़ी हादसा मामले में दायर जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने दिया फैसला

jansamvadexpress

उज्जैन-  सिंहस्थ-2028 पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token