Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED ने किया गिरफ्तार , मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा चंपई सोरेन होंगे नए मुख्यमंत्री

जमीन घोटाला मामले में झामुमो नेता हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार 31 जनवरी की रात गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की तरफ से हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस पर कुछ देर में सुनवाई होनी है।

ये सुनवाई एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की बेंच में होगी। इधर, हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद आदिवासी मूलवासी संगठन ने आज झारखंड बंद बुलाया है। सूत्रों के मुताबिक, ED हेमंत सोरेन को दोपहर में कोर्ट में पेश कर सकता है।

हेमंत सोरेन ने ED की हिरासत में 31 जनवरी को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को इस्तीफा दे दिया था। अब प्रदेश के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे। चंपई सोरेन को महागठबंधन (झामुमो, कांग्रेस, राजद) के विधायक दल का नेता चुन लिया गया। माना जा रहा है कि चंपई सोरेन आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हेमंत सोरेन ने इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर लिखा- यह एक विराम है, जीवन संग्राम है… हार नहीं मानूंगा।

झारखंड के नए मुख्यमंत्री घोषित किए गए चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड की गरिमा को बचाए रखने के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी। आदिवासियों की आवाज सालों से दबाई जा रही है। हमने सरकार बनाने का दावा पेश किया है, उसके बाद से इंतजार कर रहे हैं। हमारे पास 47 विधायक हैं। गुरुजी हमारे आदर्श हैं।

https://twitter.com/HemantSorenJMM/status/1752761792802258981/photo/1

Related posts

पीएम मोदी दुबई दौरे पर , इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने ली सेल्फी

उज्जैन महाकाल लोक में लगी प्रतिमाए आंधी तूफ़ान से गिरी ,कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से की मांग सर्वदलीय विधायक जाँच दल बने

Jansamvad Express Digital

जमीन की धोखाधड़ी से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा : घंटो प्रयास के बाद प्रशासन ने मना कर उतारा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment