Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या

इंदौर में भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे मध्य प्रदेश सरकार के शहरी विकास और आवास मंत्री मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का करीबी माना जाता था।

वारदात शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे एमजी रोड इलाके की है। पुलिस ने बताया कि चिमनबाग चौराहे पर मोनू पुत्र राजेन्द्र कल्याणे को गोली मारी गई। हत्याकांड में पीयूष और अर्जुन का नाम सामने आया है। पुरानी रंजिश में आरोपियों ने मोनू पर एक से ज्यादा फायर किए थे। मौके पर मौजूद साथी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा ने कहा- मोनू रविवार शाम करीब 5 बजे भगवा रैली निकालने वाला था। इसके लिए इलाके में बैनर-पोस्टर लगाए गए थे। देर रात को भी मोनू अपनी टीम के साथ बैनर-पोस्टर लगा रहा था। इसी दौरान उस पर हमला किया गया। आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर तलाश की जा रही है।

इधर मोनू की हत्या की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय और दूसरे भाजपा नेता रात में ही उसके घर पहुंचे। मोनू के समर्थकों ने आरोपियों के घर में घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी की।

Related posts

इंदौर पहुचे मोदी , झाबुआ से लोकसभा चुनाव का करेंगे आगाज

jansamvadexpress

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के निधन पर शोक व्यक्त किया

jansamvadexpress

किसान आन्दोलन को लेकर किसान नेता और सरकार के बीच चोथे दौर की बैठक हुई , सरकार ने 4 फसलो पर MSP की बात कही किसानो ने कहा सोच कर बताएँगे

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token