Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

झूठे नौकरी वादों में फंसे भारतीयों की म्यांमार से सुरक्षित वापसी

नई दिल्ली || झूठे नौकरी के वादों के झांसे में आकर विदेश गए और म्यांमार में फंसे 27 भारतीय नागरिकों की शनिवार को सुरक्षित स्वदेश वापसी कराई गई। भारत सरकार के त्वरित राजनयिक प्रयासों से सभी नागरिकों को सुरक्षित भारत लाया गया।

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने इस मामले में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र लिखकर तत्काल राजनयिक हस्तक्षेप का अनुरोध किया था। इसके बाद विदेश मंत्रालय और यांगून स्थित भारतीय दूतावास ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

सूत्रों के अनुसार, इन सभी भारतीय नागरिकों को झूठे नौकरी के वादों पर पहले विदेश ले जाया गया था। बाद में उनकी तस्करी कर म्यांमार के सीमा क्षेत्र में जबरन रोका गया।

यहां उन्हें साइबर स्कैम जैसे अवैध कार्यों में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया।

सफल कार्रवाई के बाद सभी 27 भारतीय नागरिक शनिवार को नई दिल्ली पहुंचे। वहां से वे अपने-अपने गृह राज्यों के लिए रवाना हो गए। सरकार ने इस मामले में आगे भी सतर्क रहने की बात कही है।

Related posts

माँ की आँखों के सामने भाई बहन ने दी जान , आखरी ख्वाई पिता को दिखाना खून पुलिस ने पति पत्नी को बनाया आरोपी

jansamvadexpress

एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भोपाल अल्पप्रवास पर रहेंगे

jansamvadexpress

सलमान खान को फिर धमकी : फिरोती में मांगी 02 करोड़ की राशी

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token