Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यव्यवसाय

‘जियो ट्रू 5जी’ से लैस ‘MIT’ इंस्टीट्यूट

उज्जैन – महाकाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) में अब जियो ट्रू 5जी सेवाएं उपलब्ध है। छात्रों को यह जानकारी जियो की शीर्ष नेतृत्व टीम ने विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित शानदार समारोह में दी, Jio के स्टेट हेड होम लीड ( फाइबर ) श्री अनुदित अग्रवाल और उनकी साथी टीम ने कॉलेज प्रबंधन को जियो ट्रू 5जी प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उल्लेख किया कि MIT और JIO के बीच लंबा सहयोग है। खुशी है, कि MIT मध्यप्रदेश का ऐसा कॉलेज परिसर बन गया है,जिसके प्रत्येक कोने में जियो ट्रू 5जी के व्यापक कवरेज की सुविधा उपलब्ध है। कॉलेज कैंपस के सभी उपयोगकर्ता को हाई स्पीड के साथ असीमित डाटा मिलेगा। जियो ने MIT कैपंस के सभी विभाग,सभागार, हॉस्टल, और कक्षाओं को कवर कर लिया है। MIT के छात्र अब इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), गेमिंग, और वर्चुअल रियलिटी से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में विकास के अनंत अवसर को प्राप्त कर सकेंगे।

जियो ट्रू 5G
उल्लेखनीय है कि, जियो ट्रू 5G दुनिया की सबसे उन्नत अगली पीढ़ी की वायरलेस तकनीक है, जो बिजली जैसी तेज़ डेटा गति प्रदान करने सेकंडों में अल्ट्रा हाई-डेफिनिशन फिल्में डाउनलोड करने, लाइव इवेंट और संगीत कार्यक्रम स्ट्रीम करने और गहन इनडोर 5G कवरेज उपलब्ध कराने के साथ ही बहुत कुछ करने में सक्षम बनाती है।

Related posts

बिहार: महागठबंधन की अंदरूनी लड़ाई पर पप्पू यादव ने जताया अफसोस

उज्जैन कलेक्टर को बढ़ी राहत , हाई कोर्ट ने निरस्त की अवमानना

धार जिला भाजपा के अध्यक्ष बने मनोज सोमानी ,चुनावी साल में भाजपा का संगठन स्तर पर बदलाव

Leave a Comment