Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsव्यवसाय

“सेज ग्रुप” का “SIRT” कॉलेज जुड़ा “जियो ट्रू 5जी” से

भोपाल :मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित सेज ग्रुप का सागर इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी (SIRT) कॉलेज, देश की उन्नत जियो ट्रू 5जी से जुड़ गया है। कॉलेज परिसर के ऑडिटोरियम में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में जियो की शीर्ष टीम ने इसकी घोषणा की। मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ जियो इंफोकॉम के सीईओ श्री अमिताभ भाटिया ने कॉलेज प्रबंधन को प्रमाण पत्र सौपने के साथ ही छात्रों को ‘जियो ट्रू 5जी’ तकनीक के बारे में बताया। इस मौके पर श्री भाटिया ने कहा कि ये बड़े हर्ष का विषय है, कि सेज ग्रुप और जियो के बीच लंबा सहयोग रहा है। अब ग्रुप का SIRT कॉलेज पूरी तरह से जियो ट्रू 5जी तकनीक से जुड़ गया है। कॉलेज परिसर के प्रत्येक कोने में जियो ट्रू 5जी के व्यापक नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध है। कॉलेज कैंपस में उपयोगकर्ताओं को अब हाई स्पीड पर असीमित मोबाइल डाटा मिलेगा। जो कि छात्र और यहां के अध्यापकों को विभिन्न विषय से जुड़ी रिसर्च और संबंधित जानकारी जुटाने में मदद करेगा। छात्र अब उन्नत अध्ययन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), गेमिंग, वर्चुअल रियलिटी और इंजीनियरिंग से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में विकास के अनंत अवसर को प्राप्त कर सकेंगे।

जियो ट्रू 5जी
अधिकतम डेटा गति: 5जी नेटवर्क अधिकतम डेटा गति प्रदान कर सकता है जिससे अधिक मात्रा में डेटा और मल्टीमीडिया सामग्री को सही समय पर पहुँचाया जा सकता है।कम लैटेंसी: 5जी नेटवर्क में लैटेंसी काफी कम होती है, जिससे वायरलेस संवाद की गति में और भी सुधार होता है।

महत्वपूर्ण उपयोगकर्ता दृष्टिकोण से डिज़ाइन: 5जी नेटवर्क को ऐसे डिज़ाइन किया गया है जिससे उपयोगकर्ता की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिल सके, जैसे कि हाई स्पीड, क्लीयर वायस और सुरक्षा।

(AI) सपोर्ट :5जी नेटवर्क Artificial Intelligence के लिए अधिक समर्थन प्रदान करता है,

Related posts

मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से गुरुवार रात को मौत

बजरंग दल का सदस्य बन पशु चालक से मांगे पैसे : मारपीट कर बनाया दबाव : प्रकरण दर्ज

महिला एस आई ने कहा घर जाओ नहीं तो पुलिस की लठमार होली होगी शुरू , सोशल मीडिया पर वायरल वीडिओ

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page