Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

शिवराज मंत्री मंडल में तीन और मंत्री शामिल , बिसेन शुक्ला और लोधी बने मंत्री

भोपाल | मध्यप्रदेश में आगामी दो माह के बाद चुनाव होना है लेकिन इससे पहले वर्तमान सरकार ने अपने मंत्री मंडल में बढ़ोतरी की है , शिवराज सरकार में तीन नए चेहरों को मंत्री मंडल में जगह दी गई है | शिवराज मंत्रिमंडल में शनिवार को 3 नए मंत्रियों को शामिल किया गया। तीनों को राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने राजभवन में शपथ दिलाई। नए मंत्रियों में सबसे पहले महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन, विंध्य से राजेंद्र शुक्ला और बुंदेलखंड से राहुल लोधी ने शपथ ली। शिवराज कैबिनेट में अब 33 मंत्री हो गए हैं। 1 पद अब भी खाली है।

मंत्रिमंडल विस्तार के लिए शुक्रवार देर रात CM शिवराज ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगु भाई पटेल से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक चर्चा हुई। इससे पहले शुक्रवार शाम को जबलपुर में जब मुख्यमंत्री से ये पूछा गया कि रात 8 बजे मंत्रियों के शपथ ग्रहण की बात चल रही है, कौन-कौन शपथ ले रहे हैं? इस पर उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया था- मैं भी आपसे ही सुन रहा हूं।

मंत्रिमंडल विस्तार पर पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, ‘ये मंत्रिमंडल नहीं, भ्रष्टाचार की मित्रमंडली का विस्तार है।’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘जब कार्यकाल हो रहा है समाप्त और गिरने वाली है सरकार, तब मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल का हो रहा है विस्तार। विदाई के समय स्वागत गीत गाने वाली भाजपा सरकार अब विस्तार क्या, पूरा मंत्रिमंडल भी बदल दे तो भी हार निश्चित है।’

Related posts

श्री लंका दौरे के लिए टीम इंडिया का आज चयन: कप्तानी के लिए हार्दिक और सूर्या का नाम दौड़ में

NCR में हुई बारिश , हल्की धुंध छटी ,एयर क्वालिटी में सुधार नहीं हुआ

Jansamvad Express Digital

प्रधानमंत्री मोदी 11 अक्तूबर को धन-धान्य योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का करेंगे शुभारम्भ

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page