Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी 11 अक्तूबर को धन-धान्य योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का करेंगे शुभारम्भ

नई दिल्ली || प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल नई दिल्ली में 11 अक्तूबर को प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ करेंगे। कृषि मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत देश भर के कम उत्पादकता वाले सौ जिलों में व्यापक कृषि विकास किया जाएगा। योजना के तहत किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि करना और प्रत्येक खेत के लिए सिंचाई सुविधा सुनिश्चित करना, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना और ऋण एवं भंडारण अवसंरचना तक आसान पहुंच प्रदान करना है।

दलहन आत्मनिर्भरता मिशन, अरहर, उड़द और मसूर जैसी प्रमुख दलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगा। इस मिशन के तहत, केंद्रीय एजेंसियां ​​पंजीकृत किसानों की शत-प्रतिशत उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदेंगी, जिससे उत्पादकों को उचित लाभ सुनिश्चित होगा। यह मिशन खेती के क्षेत्रों का विस्तार करने और उत्पादकता में सुधार लाने की दिशा में भी काम करेगा। यह दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मंत्रालय ने कहा कि ये पहल न केवल आने वाले वर्षों में भारत की खाद्य सुरक्षा को मज़बूत करेंगी, बल्कि देश को दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता की ओर भी ले जाएंगी।

इस कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी कृषि क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए किसानों, किसान उत्पादक संगठनों, सहकारी समितियों और नवप्रवर्तकों को सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर, वे कृषि अवसंरचना कोष, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रों से संबंधित एक हज़ार एक सौ से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

Related posts

बिलासपुर में हॉकी खिलाड़ियों की अनदेखी-  सूजल ठाकुर

Jansamvad Express Digital

सेवादल कार्यकर्ता मतदान केन्द्रों पर होंगे तैनात

मध्‍य प्रदेश विधानसभा में विधायकों को आइपैड पर उपलब्ध होगा बजट

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page