Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

भारत और ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता देश के विकसित भारत दृष्टिकोण को और मज़बूत करेगा: विदेश सचिव विक्रम मिसरी

नई दिल्ली ||  मुंबई में कल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा पर एक विशेष संवाददाता सम्‍मेलन में मिसरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री स्टार्मर ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता देश के विकसित भारत दृष्टिकोण को और मज़बूत करेगा। मुंबई में कल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा पर एक विशेष संवाददाता सम्‍मेलन में मिसरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री स्टार्मर ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। मिसरी ने बताया कि दोनों नेताओं ने ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बातचीत की। दोनों नेताओं ने मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी मंच और ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 को संबोधित किया। मिसरी ने बताया कि ब्रिटेन ने भारत की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए समर्थन दिया है।

मिसरी ने कहा कि दोनों नेताओं की बातचीत में खालिस्तानी चरमपंथ के मुद्दे पर भी बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जुलाई में श्री मोदी की ब्रिटेन यात्रा के दौरान दोनों नेताओं के बीच चर्चा में भी यह मुद्दा उठा था।

Related posts

कुमार विश्वास ने रामकथा में शाहजहाँ की महोब्बत की कहानी सुनाई , रामकथा में क्यों हुई ओरंगजेब शाहजहाँ की इंट्री

Jansamvad Express Digital

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने किए महाकाल दर्शन

इंदौर चिड़िया घर (Indore zoo) में आये नए मेहमान , अभी नही देख सकेंगे लोग

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment