Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयधर्मराज्यराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा की:शिवलिंग पर जल चढ़ाया, फूल अर्पित कर और पंचामृत से अभिषेक किया।

गुजरात  || पीएम मोदी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर में पूजा की। पीएम ने शिवलिंग पर जल चढ़ाया, फिर फूल अर्पित किए और पंचामृत से अभिषेक किया। पीएम ने मंदिर में करीब 30 मिनट तक पूजा की।

बाहर आकर प्रधानमंत्री ने पुजारियों और स्थानीय कलाकारों से मुलाकात की। मोदी ने ढोल (चेंदा वाद्य यंत्र) भी बजाया। थोड़ी देर में पीएम सद्भावना ग्राउंड पहुंचेंगे, वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले पीएम ने सुबह शंख सर्किल पर शौर्य यात्रा निकाली। पीएम ने एक किमी लंबी यात्रा के दौरान डमरू भी बजाया।

PM मोदी शनिवार शाम सोमनाथ पहुंचे थे। यहां सोमनाथ मंदिर पर साल 1026 में हुए पहले आक्रमण के हजार साल पूरे होने पर ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का नाम ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ PM ने ही रखा है।

यह 8 से 11 जनवरी तक मनाया जा रहा है। सोमनाथ में अपने दौरे के पहले दिन, प्रधानमंत्री ने रोड शो किया था। उन्होंने सोमनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया, ऊं मंत्र के सामूहिक जप में हिस्सा लिया और ड्रोन शो देखा।

 

Related posts

निगम आयुक्त पहुंचे महाकाल क्षेत्र स्थित होटलों में फायर एनओसी की जांच करने,जिन होटलों में फायर एनओसी नहीं है उन्हें सील करने के निर्देश दिए

Jansamvad Express Digital

अगर घर में कोई समान नही आ रहा काम तो लेकर आए RRR सेंटर भोरासा

महबूबा मुफ़्ती का दावा PDP के बिना जम्मू कश्मीर में किसी की सरकार बनना संभव नहीं

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment