मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव का रिजल्ट आज आ रहा है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। अभी तक आए रुझानों में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) 29 सीट पर आगे चल रही है। सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) को 7 सीटों पर बढ़त मिली। वहीं कांग्रेस 1 पर आगे है और 3 सीट पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है। मुख्यमंत्री जोरमथंगा 2 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।
जोरम पीपुल्स मूवमेंट के नेता लालदुहोमा हैं। लालदुहोमा एक पूर्व IPS अधिकारी हैं। वे पूर्व PM इंदिरा गांधी की सिक्योरिटी संभाल चुके हैं। उनकी पार्टी ने दूसरी बार विधानसभा चुनाव लड़ा। 2018 में ZPM को 8 सीटें मिली थीं।
