Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking NewsUncategorizedइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

इंदौर के सराफा में गैस पाइप लाइन डालने की मिली अनुमति

इंदौर  |  सराफा में सोना-चांदी ढालने का काम करने वाले बंगाली कारीगरों के लिए गैस पाइप लाइन डालने को मंजूरी मिल गई है। सराफा से 5 किमी दूर रामचंद्र नगर चौराहा से पाइप लाइन डालने का काम शुरू होगा। सराफा क्षेत्र में लाइन पिपली बाजार से धान गली तक डलेगी। इस दायरे में जो रहवासी आते हैं वे भी कनेक्शन ले सकते हैं। इसका काम जल्द ही शुरू होगा।

हरदा पटाखा फैक्ट्री कांड के बाद सराफा की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों के बाद निगम ने इसे मंजूरी दी। पिछले दिनों इसके लिए बनी कमेटी ने अवंतिका गैस कंपनी की टीम के साथ क्षेत्र का सर्वे किया था। इसमें सराफा चौपाटी और बंगाली कारगीरों को गैस कनेक्शन देने के लिए हर गली, कोने, छोटे-छोटे स्थानों तक निरीक्षण किया। कंपनी ने रिपोर्ट में बताया कि सराफा चौपाटी क्षेत्र में गैस लाइन संभव ही नहीं है। यहां नालियां, ओटले आदि के कारण लाइन नहीं डाली जा सकती।

Related posts

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आरोपों को सरकार ने निराधार बताया; कहा- उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाया जाएगा

jansamvadexpress

भाजपा का आज बांग्ला बंद : ट्रेनी डाक्टर रेप मर्डर केस को लेकर छात्र आन्दोलन के समर्थन में उतरी भाजपा

jansamvadexpress

वक्फ बील लोकसभा में हुआ पास आज राज्यसभा जाएगा , कांग्रेस , AIMIM आप सपा सहित कई दल के सांसदों ने किया विरोध

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token