Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आरोपों को सरकार ने निराधार बताया; कहा- उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाया जाएगा

नई दिल्ली || संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार, बजट पर चर्चा के दौरान लोकसभा में निराधार बयान देने और सदन को गुमराह करने के आरोप में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाएगी। मीडिया से बात करते हुए श्री रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के खिलाफ भी निराधार और झूठे आरोप लगाए। उन्‍होंने सवाल उठाया कि बिना कोई नोटिस दिए इतने गंभीर आरोप किस आधार पर लगाए गए।

श्री रिजिजू ने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में आरोपों को प्रमाणित करने के लिए प्रक्रिया और कार्य संचालन के स्पष्ट नियम हैं। श्री रिजिजू ने राहुल गांधी से सदन में कही गई बातों को प्रमाणित करने का अनुरोध भी किया। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ भी बिना नोटिस दिए आरोप लगाए, जो विशेषाधिकार का गंभीर उल्लंघन है। उन्‍होंने कहा कि सरकार इस संबंध में अध्यक्ष को आवश्यक नोटिस भेजेगी। संसदीय कार्य मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता ने बजट पर चर्चा में कोई उपयोगी और ठोस योगदान नहीं दिया।

Related posts

हरिद्वार में आयुष विभाग के तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन

संबित पात्रा ने राहुल गांधी को कहा ‘नालायक नेता’, वोट चोरी विवाद पर भाजपा का हमला

रविशंकर शुक्ल ने जिस विकास यात्रा की शुरुआत की, वह आज और मजबूत होती जा रही-डॉ मोहन यादव

Leave a Comment