डाउन सिंड्रोम से पीड़ित इंदौर के 9 वर्षीय अवनीश तिवारी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। अवनीश अपनी पीड़ा काे भूल छोटी सी उम्र में बच्चों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। सोमवार शाम विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया।
बता दें कि इस वर्ष 19 बच्चों को यह पुरस्कार दिया गया है। अवनीश तिवारी मप्र (इंदौर) से एकमात्र नाम है जिसका चयन इस पुरस्कार के लिए हुआ है। वे सबसे कम उम्र के अवार्डी हैं। ये सभी बच्चे गणतंत्र दिवस परेड में भी शामिल होंगे।
जानिए अवनीश के अब तक के सफर के बारे में..
अवनीश जब सिर्फ 1 साल के थे, तब उन्हें बायोलॉजिकल माता-पिता ने जेनेटिक क्रोमोसोम डिसऑर्डर से पीड़ित होने के कारण अनाथाश्रम में छोड़ दिया था। अवनीश के दिल में जन्म से छेद है और घुटने भी ठीक नहीं है। वे कई शारीरिक परेशानियों से भी जूझ रहे थे।
