इंदौर में प्रियंका गांधी की ताबड़तोड़ दो सभा और एक रोड शो के बाद भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो तय किया है। 14 नवंबर को वे कई सीटें कवर करेंगे। पिछले विधानसभा चुनाव 2018 में मतदान के दो दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह ने रोड शो किया था। हालांकि, 15 साल की एंटीइन्कम्बैंसी के कारण बरसों बाद इंदौर शहर में कांग्रेस की एंट्री हो गई। न सिर्फ इंदौर-1 सीट जीती, बल्कि इंदौर-5 और इंदौर-3 बहुत करीबी मुकाबले में कांग्रेस हारी थी। यह चिंता का विषय इसलिए बना क्योंकि मालवा को आरएसएस का गढ़ माना जाता है।
