Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़मध्यप्रदेशराजनीतिराज्यरायपुरराष्ट्रीय

उज्जैन से होगी पीएम मोदी की सभा की शुरुवात ,30 अक्टूम्बर को आएँगे उज्जैन

उज्जैन  मध्य प्रदेश में अब विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, प्रचार करने पीएम मोदी 30 अक्टूबर को उज्जैन पहुचेंगे, यहाँ सभा का आयोजन किया जायेगा। इस हेतु बीजेपी के स्थानीय नेताओं ने स्थान देखना शुरू कर दिया है। आज शाम तक स्थान तय होने की उम्मीद है।

प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है प्रत्याशियों के नामांकन भी भरना शुरू हो गए हैं। मध्य प्रदेश के मालवा में चुनाव अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन से करने जा रहे हैं मालवा क्षेत्र की सबसे पहली सभा उज्जैन में होगी। प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा रविवार शाम को उज्जैन आए थे तब उन्होंने भाजपा नेताओं से बातचीत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित 30 अक्टूबर को मिजोरम की यात्रा के बाद दोपहर बाद सीधे उज्जैन आने की संभावना जताई है। पीएम उज्जैन मे चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालवा क्षेत्र की चुनावी अभियान की शुरुआत उज्जैन से करने जा रहे हैं इसलिए सभा बड़ी हो ज्यादा से ज्यादा लोगों को सभा में लाया जा सके। इसको ध्यान में रखते हुए स्थान तय किया जा रहा है। संभागीय मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना ने बताया कि भाजपा के सातों सीट को साधने और उनका प्रचार करने के लिए पीएम उज्जैन पहुचेंगे। प्रधानमंत्री की सभा नानाखेड़ा स्टेडियम या कार्तिक मेला प्रांगण में हो सकती है। हालांकि वे महाकाल मंदिर दर्शन करने जायेंगे या नहीं ये अब तक साफ़ नहीं हो पाया है।

Related posts

साल में एक बार दोपहर में होने वाली भस्म आरती संपन्न हुई : भक्तो ने लूटा बाबा का सेहरा

jansamvadexpress

बांग्लादेश में बाढ़ से तबाही , 12 जिले प्रभावित : भारत पर बाँध के गेट खोलने का आरोप , विदेश मंत्रालय ने दी सफाई

jansamvadexpress

रांची में आज प्रधानमंत्री ने दिखाई वन्दे भारत ट्रेन को हरी झंडी, 6 नई ट्रेन हुई शूरू

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token