Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

रांची में आज प्रधानमंत्री ने दिखाई वन्दे भारत ट्रेन को हरी झंडी, 6 नई ट्रेन हुई शूरू

विधानसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी आज झारखंड दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री ने रांची एयरपोर्ट से 6 वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। पीएम मोदी ने ऑनलाइन 7 बड़ी रेल योजना की शुरुआत भी की। वहीं जमशेदपुर में 2 करोड़ पक्के मकान भी दिए गए।

इस दौरान पीएम ने रांची से ऑनलाइन ही कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम ने झारखंड के लोगों को कर्मा पर्व की बधाई दी। पीएम ने कहा कि आज देश की प्राथमिकता गरीब, आदिवासी, पिछड़े समाज का विकास करना है। झारखंड के विकास के लिए केंद्र ने बजट बढ़ाया है। आज कई नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हुई। झारखंड में रेल कनेक्टिविटी मजबूत हुई है।

पीएम मोदी ने पहले जमशेदपुर नहीं जाने को लेकर झारखंड के लोगों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मैं रांची तो पहुंच गया लेकिन मौसम ने साथ नहीं दिया। मैं जनसभा में भी लोगों से माफी मांगने वाला हूं।

प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए रवाना हो गए हैं। पहले वो हेलिकॉप्टर से जमशेदपुर के सोनारी एय़रपोर्ट जाने वाले थे, लेकिन भारी बारिश के कारण उड़ान भरने में परेशानी आ रही है।

जमशेदपुर के गोपाल मैदान में वो जनसभा में शामिल होंगे। हालांकि, PM मोदी का जमशेदपुर का रोड शो भी कैंसिल हो गया है। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने इसकी जानकारी दी। झारखंड भाजपा ने कहा कि रोड शो कैंसिल है, लेकिन महारैली अपने तय समय पर ही होगी।

Related posts

इजराइल नें ईरानी सीमा में 2000km अंदर बम गिराए; ट्रम्प का ईरान में तख्तापलट का संकेत, कहा- मेक ईरान ग्रेट अगेन

ट्रांसपोर्ट के मुनीम की घिनोनी हरकत , ट्रक चालक को पहले पीटा फिर जमीन पर नाक रगड़वाई

मध्यप्रदेश सहित देश के छ: राज्यों में NIA की दबिश

Leave a Comment