Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

उन्हेल रोड उज्जैन में दो ट्रक की आमने सामने भिडंत के बाद लगी आग

उज्जैन_मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के  उन्हेल रोड पर दो ट्रको  में आमने सामने जोरदार भिडंत हो गई ,आमने – सामने की टक्कर के बाद दोनों ट्रक में  आग लग गई। इस कारण उज्जैन – उन्हेल मार्ग अवरुद्ध हो गया। आग पर काबू पाया जाता, इससे पहले दोनों ट्रक के आगे का भाग पूरी तरह जलकर कबाड़ हो गया।

उन्हेल थाना अंतर्गत उज्जैन रोड पर स्थित बलौदा फंटा रूपा खेड़ी के बीच गुरुवार सुबह दो ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हुई। एक ट्रक में पाईप और दूसरे में सीमेंट की बोरियां थीं। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला की दोनों के ड्राइवर मौके पर नहीं मिले। अंदाजा लगाया जा रहा है की घटना में सम्भवतः कोई जनहानि नहीं हुई है।

पुलिस ने बताया कि दोनों ट्रक के ड्राइवरों से पूछताछ के बाद ही दुर्घटना का कारण और नुकसान का पता चल सकेगा।

Related posts

महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल मंदिर में उमड़ा भक्तो का जनसैलाब , मुख्यमंत्री यादव , अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी किये दर्शन

jansamvadexpress

NEET UG में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई,याचिकाकर्ताओं ने एग्जाम में गड़बड़ियों की जांच ED को सौंपने की मांग की

jansamvadexpress

विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कई विकास कार्यों का किया भूमि पूजन, टोंकखुर्द क्षेत्र के कई गांवों में किया भुमिपूजन, दो दर्जन से ऊपर भाजपा कार्यकर्ता हुए कांग्रेस में शामिल

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token