Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

नामांकन फार्म कही स्वीकार तो कही निरस्त हुए , आज नाम वापसी का दिन शाम होंगे चिन्ह आवंटित

उज्जैन | मध्यप्रदेश के उज्जैन  जिले की सात विधानसभा में प्रत्याशियों के द्वारा  दाखिल हुए नामांकनों पत्रों की स्कूटनी 01 नवम्बर को की गई जिसमे कई प्रत्याशी के नामांकन फार्म निरस्त किये गए । इनमें  सर्वाधिक 10 नामांकन  बड़नगर विधानसभा के निरस्त हुए है | इसी के साथ अब सातों विधानसभाओं में 41 सहित 69 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जिले में सबसे ज्यादा 16 प्रत्याशी महिदपुर विधानसभा में और सबसे कम 6 उज्जैन उत्तर विधानसभा में हैं। हालांकि वास्तविक चुनावी मुकाबला किस विधानसभा में कितनों के बीच रहने वाला हैं गुरुवार को नाम वापसी के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। अभी पार्टियां बागियों को मनाने में अपनी ताकत झोंक रही है।

जानिए किस विधानसभा में क्या स्थिति बन रही, महिदपुर में सबसे ज्यादा 16 प्रत्याशी

विधानसभा उज्जैन उत्तर
कुल 12 फार्म भरे गए थे। एक निर्दलीय अभ्यर्थी शिवम यादव का फार्म निरस्त हुआ। 6 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हो सकता है।

विधानसभा- उज्जैन दक्षिण
कुल 12 फार्म भरे गए थे। भाजपा- कांग्रेस-बसपा- वास्तविक भारत पार्टी के अलावा 6 निर्दलीय सहित 10 प्रत्याशी मैदान में रह सकते हैं।

विधानसभा- घट्टिया
विवरण- इस सीट से 12 नामांकन दाखिल हुए थे। इनमें से 2 रिजेक्ट हुए हैं। भाजपा से मदनलाल मिमरोट और मदनलाल के फार्म निरस्त हुए हैं। मिमरोट द्वारा निर्दलीय रूप में जमा फार्म स्वीकृत हैं। अब यहां से 7 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

विधानसभा- तराना
यहां से 11 फार्म भरे गए थे। भाजपा- कांग्रेस -बसपा व 4 निर्दलीय सहित 7 प्रत्याशियों के बीच चुनाव हो सकता।

विधानसभा- नागदा-खाचरौद
16 फार्म जमा हुए थे। भाजपा-कांग्रेस-आप-बसपा के प्रत्याशियों के अलावा अखंड भारत साम्राज्य पार्टी व आजाद समाज पार्टी कांशीराम दल के तथा 4 निर्दलीय सहित कुल 11 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला हो सकता है।

विधानसभा: महिदपुर
यहां से 20 नामांकन दाखिल हुए थे। भाजपा से फार्म भरने वाले कैलाशचंद्र गट्टानी और राष्ट्रीय नवरंग पार्टी के द्वारका प्रसाद व्यास दीवानजी का फार्म निरस्त हो गया। अब यहां भाजपा-कांग्रेस- बसपा- आजाद समाज पार्टी कांशीराम के अलावा 12 निर्दलीय सहित 16 प्रत्याशियों में मुकाबले के आसार।

विधानसभा- बड़नगर
24 नामांकन दाखिल हुए। 10 निरस्त हुए हैं। कांग्रेस से नामांकन दाखिल करने वाले होशियार सिंह, राजेंद्र सिंह सोलंकी, महेश पटेल, कैलाश चंद्र वाघेला व ईश्वर सिंह चौहान के फार्म निरस्त हुए हैं। सोलंकी, पटेल व वाघेला द्वारा निर्दलीय रूप में जमा किए फार्म स्वीकृत हैं। भाजपा से कुलदीप बना, शांतिलाल धबाई, कृष्ण चंद्र यादव के फार्म रिजेक्ट हुए हैं। जबकि धबाई व बना द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जमा किए फार्म ​स्वीकृत हैं। बहुजन मुक्ति पार्टी की गंगा बाई, आजाद समाज पार्टी कांशीराम के दशरथ लाल, शिव सेना के अभिषेक चौहान सेन और निर्दलीय नितिन राठौर व हीरालाल का फार्म भी रिजेक्ट हुआ। अब भाजपा-कांग्रेस-बसपा के अलावा 9 निर्दलीय सहित कुल 12 प्रत्याशियों के बीच चुनाव होने की संभावना है।

Related posts

महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी हलचल तेज:मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज ठाकरे के बीच आज हुई बैठक

टीवी कलाकार अर्पित राका ने किये महाकाल दर्शन

Jansamvad Express Digital

कड़ाके की धूम में पैदल निकल पड़े हजारो लोग : सर पर पोटली और कड़ाके धुप

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment