Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

आज मध्यप्रदेश के सिंगरोली आयेंगे अरविन्द केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री मान भी रहेंगे साथ

नई दिल्ली |  दिल्ली  मुख्यमंत्री  अरविंद केजरीवाल शराब नीति केस में पूछताछ के लिए आज जांच एजेंसी ED के सामने पेश नहीं होंगे। AAP के सूत्रों के मुताबिक, वे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मध्यप्रदेश के सिंगरौली में रैली करेंगे।

ED ने 30 अक्टूबर को केजरीवाल को पूछताछ के लिए आने का समन भेजा था। इसे लेकर आज सुबह करीब 9 बजे केजरीवाल ने ED को जवाब भेजा था कि ये​ नोटिस गैर-कानूनी और राजनीति से प्रेरित है।

केजरीवाल ने कहा कि ये नोटिस भाजपा के कहने पर भेजा गया है, ताकि मुझे चार राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए जाने से रोका जा सके। ED को ये नोटिस वापस लेना चाहिए।

शराब नीति केस में केजरीवाल से CBI ने अप्रैल में करीब साढ़े 9 घंटे तक पूछताछ की थी। शराब नीति केस में दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया और AAP सांसद संजय सिंह पहले से ही जेल में है

Related posts

दिल्ली के मुख्यमंत्री की रिहाई पर फ़िलहाल रोक , हाईकोर्ट पहुंचा ED कोर्ट ने कहा सुनवाई तक आदेश को प्रभावी नहीं माना जाएगा

Jansamvad Express Digital

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज होगा फ़ाइनल मेच , बारिश हुई तो रिजर्व डे में इसी पिच पर होगा मेच

ब्रेन स्ट्रोक के बाद बिगड़ी थी तबीयत झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन

Leave a Comment