Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयव्यवसाय

सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा की गिरावट : निफ्टी में भी 200 अंक की गिरावट

मुंबई | अक्टुम्बर महीने के आखिरी कारोबारी दिन  30 सितंबर को सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 84,830 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंक की गिरावट है, ये 25,980 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 7 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में गिरावट और 15 में तेजी है। NSE के रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट है।

एशियाई बाजार में आज मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 4.64% की गिरावट और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 2.23% की तेजी है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 5.18% बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
  • 27 सितंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.33% चढ़कर 42,313 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.39% गिरकर 18,119 पर बंद हुआ। S&P 500 भी 0.13% गिरकर 5,738 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 27 सितंबर को 1,209.10 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 6,886.65 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

Related posts

फिर हुआ छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, 11 पुलिसकर्मी शहीद

विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक बने डा सोलंकी

दिल्ली हाई कोर्ट में आज समीर वानखेड़े की मानहानि याचिका पर होगी सुनवाई

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment