Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट में आज वर्कप्लेस सेफ्टी को लेकर जवाब दाखिल करेगी ममता सरकार

कोलकाता 😐 पश्चिम बंगालराजधानी की राजधानी  कोलकाता में अगस्त  माह में  ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर मामले को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इस सुनवाई में राज्य की ममता सरकार के द्वारा  वर्कप्लेस पर सेफ्टी और सिक्योरिटी को लेकर जवाब दाखिल किया जाना है।

इस मामले में  जूनियर डॉक्टर्स का कहना है कि अगर वे राज्य सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं हुए, तो वे दोबारा सरकार के खिलाफ  हड़ताल शुरू करेंगे। इससे पहले डॉक्टर्स ने  घटना से नाराज होकर  10 अगस्त से 21 सितंबर के बीच 42 दिन तक हड़ताल की थी।

दरअसल, जूनियर डाक्टर के साथ रेप मर्डर की घटना के बाद एक बार फिर  कोलकाता के सागोर दत्ता हॉस्पिटल में 27 सितंबर को एक मरीज की मौत के बाद 3 डॉक्टरों और 3 नर्सों से पिटाई का मामला सामने आया था। इसी घटना से जूनियर डॉक्टर्स नाराज हैं।

डॉक्टर्स ने अस्पताल में प्रदर्शन भी किया। इस मामले में 4 प्रदर्शनकारी डॉक्टरों को हिरासत में लिया गया है। डॉक्टर्स की मांग है कि उन्हें अस्पतालों में सुरक्षा मुहैया कराई जाए , ताकि वे बिना डर के ड्यूटी कर सकें।

Related posts

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा – हे प्रभु हे महाकाल दूसरा सिंधिया कांग्रेस में पैदा ना हो , तो सिंधिया ने ट्विट कर कहा हे प्रभु महाकाल भारत में दिग्विजय सिंह जैसा बंटाधार पैदा ना हो

Jansamvad Express Digital

केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान परिवार सहित उज्जैन आए : महाकाल के दर्शन किए

21 जून योग दिवस को लेकर अंचल में योग प्रशिक्षण के आयोजन संपन्न

Leave a Comment