Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

किसान आंदोलन-14वां दिन; SKM का ट्रैक्टर मार्च आज

किसान आंदोलन का आज सोमवार को 14वां दिन है। किसान दिल्ली कूच का फैसला 29 फरवरी तक टाल चुके हैं। हालांकि वे पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डटे हुए हैं।

सोमवार को किसानों के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) पूरे देश में ट्रैक्टर मार्च निकालेगा। वहीं आंदोलन में डटे किसान वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (WTO) के पुतले फूंकेंगे।

इससे पहले, रविवार (25 फरवरी) को किसानों ने केंद्र से वार्ता के संकेत दिए। किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के कोऑर्डिनेटर सरवण पंधेर ने शंभू बॉर्डर पर कहा-”सरकार बॉर्डर और इंटरनेट खोलने का काम कर रही है। अब इस माहौल में सही से बातचीत हो सकेगी।”

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के प्रधान जगजीत डल्लेवाल ने कहा कि सरकार किसानों को गोली मारने वालों पर कार्रवाई करे। पंजाब के अंदर घुसकर किसानों को उठाने, पीटने और ट्रैक्टर तोड़ने वालों पर भी कार्रवाई हो।

Related posts

हिमाचल प्रदेश भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील एवं आपदा संभावित क्षेत्र

पीएम मोदी का पहला पॉडकास्ट इंटरव्यू: जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत के साथ सीधी बातचीत

Jansamvad Express Digital

बात ना करने पर सरफिरे ने महिला मित्र के फ्लेट में लगाईं आग

Leave a Comment