Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking NewsUncategorizedआगर-मालवाउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

बड़ोद में गांधी चौक पर स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह, नपा अध्यक्ष मंजू लववंशी ने किया ध्वजारोहण

  • गांधी चौक पर स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह
  • नपा अध्यक्ष मंजू लववंशी ने किया ध्वजारोहण

बड़ोद (आगर-मालवा)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को बड़ोद नगर के गांधी चौक पर स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष मंजू सचिन लववंशी ने पूजन-अर्चन के बाद प्रातः 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके पश्चात शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। पुलिस जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर राष्ट्रीय पर्व के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

बच्चों ने दी देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां

समारोह के दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों और कविताओं की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों में राष्ट्रभक्ति का उत्साह भर दिया। उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को नगर परिषद की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन लववंशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह परिहार, तहसीलदार रामकृष्ण अहिरवार, थाना प्रभारी रूप सिंह बेस, सीएमओ शोभाराम परमार, विवेक शर्मा सहित नगर परिषद के समस्त पार्षद, पुलिस स्टाफ, नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण एवं नगर परिषद कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन कमलेश जैन ने किया। पूरे आयोजन के दौरान गांधी चौक पर देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल बना रहा।

 

Related posts

विक्रमोत्‍सव 2023 का शुभारंभ आज, शिवज्‍योति अर्पणम् के तहत 21 लाख दीपक किये जायेंगे अर्पित

Jansamvad Express Digital

सालो साल बाद बांग्लादेश में तबाही वाली बाढ़ : कई जाने गई

बदनावर में कमलनाथ की बड़ी घोषणा-100 यूनिट बिजली माफ-200 यूनिट बिजली आफ

Leave a Comment