Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

गुजरात से उज्जैन पहुंचे 100 दिव्यांग श्रद्धालु, किए बाबा महाकाल के दर्शन

HEADLINE

  • ई-कार्ट और व्हीलचेयर की सुविधा से हुए सुगम दर्शन
  • मंदिर प्रबंध समिति की व्यवस्थाओं की श्रद्धालुओं ने की सराहना

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार को गुजरात से आए दिव्यांग श्रद्धालुओं के दल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। उत्तर गुजरात विकलांग कल्याण संघ, विसनगर (जिला मेहसाणा) के करीब 150 सदस्यीय दल में लगभग 100 दिव्यांगजन शामिल थे। यह दल उज्जैन में आयोजित शिव महापुराण सत्संग में शामिल होने के लिए आया है।

दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गईं। श्रद्धालुओं के आवागमन और दर्शन के लिए ई-कार्ट एवं व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे दिव्यांगजनों को मंदिर परिसर में आवागमन करने और भगवान महाकाल के दर्शन करने में आसानी हुई।

दर्शन के बाद संस्था के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रबंध समिति की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराना संवेदनशील और सराहनीय पहल है। इससे दिव्यांग श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के बाबा महाकाल के दर्शन करने का अवसर मिला।

 

Related posts

आज मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक : कई अहम निर्णयों पर होगी चर्चा

भोरासा में हुआ खाटू श्याम कीर्तन का आयोजन

बारिश खोल रही मंदिर में हुए निर्माण की पोल : टनल की छत से पानी का रिसाव , POP गिरी

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page